
कपिल शर्मा शो के एपिसोड में शराब पीकर एक्ट करता दिखा कैरेक्टर! FIR कराने की मांग
AajTak
वकील का कहना है, ''कपिल शर्मा का शो बेहद फूहड़ है. यह लड़कियों पर भी शो में भद्दे कमेंट किये जाते हैं. एक शो में तो मंच पर बाकायदा अदालत लगाई गई और मंच पर सार्वजनिक रूप से कलाकारों ने शराब पी. यह कानून अदालत की अवमानना है.''
शिवपुरी की जिला अदालत में सोनी टीवी पर चलने वाले कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की गई है. अर्जी में आरोप लगाया गया है कि एक एपिसोड में शो के कुछ कलाकार मंच पर खुले में शराब पीते हुए अभिनय करते दिखाए गए हैं, जबकि बोतल पर लिखा रहता है कि "शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है."

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











