
कपल ने 'शौचालय' में की शादी, किए जीने मरने के वादे, बताया क्यों चुनी ये जगह
AajTak
महिला ने काफी विचार करने के बाद शौचालय में शादी करने का फैसला लिया. उसने अपने बॉस को इस आइडिया के बारे में बताया. इसके बाद शौचालय को ही सजाया गया. यहीं दोस्त और रिश्तेदार आए.
शादी करने के लिए लोग बड़े ग्राउंड्स, मैरिज हॉल या फिर चर्च, मंदिर जैसी जगहों को चुनते हैं. लेकिन एक कपल ने इन सबसे परे शौचालय का चुनाव किया. इन्होंने वहीं पर जीने मरने के वादे भी किए. कपल ने लोकल गैस स्टेशन में शादी की है. कपल का नाम लोगेन एबनी और टियाना एलिस्टॉक है.
इनका कहना है, 'हमने केंटुकी में पुरुषों के शौचालय में शादी की है.' एलिस्टॉक इसी जगह पर काम करती हैं.
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उनका कहना है कि वो कुछ अलग करना चाहती थीं. केवल आम लोगों की तरह शादी नहीं करनी थी. कुछ ऐसा करना था, जो फनी लगे और बच्चों को बता सकें. कुछ मजेदार. ये अच्छा अनुभव था.
एलिस्टॉक ने काफी विचार करने के बाद शौचालय में शादी करने का फैसला लिया. उन्होंने अपने बॉस को इस आइडिया के बारे में बताया. एचओपी शॉप अपने अनोखे बाथरूम के कारण जाना जाता है. यहां बटन दबाने पर रंग बिरंगा लाइट का डिस्प्ले भी होता है.
एलिस्टोक का कहना है, 'हमने एक डिस्को बाथरूम में शादी करने का फैसला लिया. ये बात एक मजाक के तौर पर कही गई थी. तब मैं अपने बॉस से बात कर रही थी. फिर हमने सोचा कि ऐसा क्यों नहीं कर सकते? इसके बाद स्थिति ऐसी हो गई कि हमें ये संभव लगने लगा. ये शादी का सबसे अनोखा वैन्यू होगा.'
एचओपी शॉप ने एक मीडिया रिलीज भी किया. वो कहती हैं कि सबकुछ जादुई लग रहा था. वहां डिस्को बॉल लगाई गईं. खूब सजावट भी हुई.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











