
कपल ने शादी में 25 लाख खर्च किए, लेकिन पति-पत्नी बनने से चूके!
AajTak
सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो वायरल हो रहा है. कपल ने बताया है कि उन्होंने 25 लाख रुपए खर्च कर शादी समारोह का आयोजन किया लेकिन एक गलती की वजह से उनकी शादी को मान्यता नहीं मिल पाई. इस वजह से वे आधिकारिक तौर से पति-पत्नी नहीं बन पाए. फिर उन्होंने गलती सुधारने के लिए अदालत से अनुरोध किया.
शादी के लिए एक कपल ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए. आयोजन में काफी गेस्ट आए और सभी ने खूब पार्टी की. लेकिन एक गलती की वजह से कपल की शादी कानूनी रूप से पूरी नहीं हो पाई. इसकी वजह से वे आधिकारिक रूप से पत्नी-पत्नी बनने से चूक गए. बाद में उन्हें गलती में सुधार कराने के लिए अदालत से अनुरोध करना पड़ा.
असल में शादी करने वाले कपल सेना में हैं. असल में अजीबोगरीब वाकया वेडिंग ऑफिसर की गलती की वजह से हुई. खास बात तो यह है कि दूल्हा के दादा ही वेडिंग ऑफिसर थे.
मामला अमेरिका के ओहियो राज्य का है. मैडलिन बाउचर और बिल स्मिटली के लिए हाल में वेडिंग समारोह हुआ था. कपल ने वीडियो जारी कर इस बारे में बताया है. वीडियो शेयर करते हुए कपल ने लिखा- एक दुखद कहानी...
वीडियो में बाउचर ने कहा- हमने काफी खर्च किया, लेकिन हमारी शादी नहीं हुई. लेकिन इस इवेंट पर करीब 25 लाख रुपए खर्च कर दिए.
कपल के इस वीडियो पर 15 लाख ज्यादा व्यूज मिले हैं. बाउचर ने बताया कि उनके दादाजी ने स्मिटली से अक्टूबर में उनकी शादी करवाई लेकिन वह लोकल म्युनिसिपैलिटी में मैरिज लाइसेंस फाइल करना भूल गए. उन्हें इसके बारे में इसी हफ्ते पता चला. जब वह शादी के दस्तावेज ढूंढ रहे थे ताकि अपने इंश्योरेंस प्लान में स्मिटली को जोड़ सकें.
स्मिटली ने एक कागज दिखाते हुए कहा- वेडिंग ऑफिसर को कागज को कोर्ट में भेजना था ताकि हमारी शादी को वैध माना जा सके. यह 9 दिन में ही एक्सपायर हो जाता है. बता दें कि वेडिंग अधिकारी मेरे दादा थे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










