
कपल का वायरल LOVE देख आंटी ने किया ऐसा काम, तारीफ कर रहे लोग- VIDEO
AajTak
वीडियो में पीछे एक आंटी भी अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रही हैं. कई और लोग भी झूले का मजा ले रहे हैं. तभी आंटी कपल को देख कुछ ऐसा करती हैं, जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. लोग वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक कपल का झूला झूलते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार जताते दिख रहे हैं. लड़की के हाथों में लाल रंग का चूड़ा नजर आ रहा है, जिससे मालूम होता है कि दोनों की नई शादी हुई है. वीडियो में पीछे एक आंटी भी अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रही हैं. कई और लोग भी झूले का मजा ले रहे हैं. तभी आंटी कपल को देख कुछ ऐसा करती हैं, जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. लोग वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
आप वीडियो में देख सकते हैं कि कपल में जो लड़की है, उसने अपने पति की टागों पर अपने पैर रखे हुए हैं. पति ने उस पर अपना हाथ रखा हुआ है. वो अपनी पत्नी की तरफ देख रहा होता है. पीछे की तरफ कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ मौजूद हैं. तभी एक महिला इस कपल की तरफ देखते हुए अपने बच्चे की आंखों को हाथ से ढंक देती हैं. आंटी के इसी कदम की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे. इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है. इसके अलावा दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी ये खूब वायरल है.
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, 'इनको ये सब पब्लिक प्लेस पर नहीं करना चाहिए. इनको तो शरम होती नहीं, बुढ़ों बच्चों को भी नहीं देखते.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'दुनिया खराब होती जा रही है.' तीसरे यूजर का कहना है, 'शादीशुदा होकर भी पब्लिक प्लेस में ये सब हरकत.' चौथे यूजर ने कहा, 'पब्लिक प्लेस आपका घर नहीं है. सही से व्यवहार करें.' हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में कहा कि बच्चा झूला झूलते वक्त डर रहा होगा, इसी वजह से उसकी मां ने आंखों पर अपना हाथ रख दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










