
कपड़े उतरवाए, बेल्ट से पीटा, गले में पट्टा बांध भौंकने को किया मजबूर ... MP में एक और शर्मनाक कांड
AajTak
मध्यप्रदेश के दतिया में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां बदमाशों ने एक युवक के कपड़े उतरवाए और बेल्ट से पीटा. युवक के गले में पट्टा बांधकर कुत्ते की तरह भौंकने को मजबूर किया. घटना एक साल पुरानी बताई जा रही है, मगर वीडियो अब सामने आया है. इसके बाद बवाल मच गया है.
मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है. यहां दतिया जिले में बदमाशों ने एक युवक को अर्धनग्न कर बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. इसके बाद उसके गले में कुत्ते की तरह पट्टा डालकर भौंकने को मजबूर किया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो बदमाश युवक को अर्धनग्न कर बेल्ट से बेरहमी के साथ पीट रहे हैं.
इस घटना के बारे में पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित युवक एक हत्या के केस में गवाह है. बदमाश उस युवक पर बयान बदलने को लेकर दबाव बना रहे थे. जब युवक ने बयान बदलने से इनकार कर दिया तो बदमाश उसे पकड़कर उत्तर प्रदेश के सुनसान इलाके में ले गए और बुरी तरह बेल्ट से पीटा.
युवक के गले में पट्टा बांधकर भौंकने को कहा
घटना का जो वीडियो सामने आया है, वह दतिया और झांसी के बीच जंगल का बताया जा रहा है. बदमाश युवक को पकड़कर जंगल में ले गए थे. वहां युवक के कपड़े उतरवा दिए और फिर बेल्ट व लात-घूंसों से जमकर पीटा. युवक छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन बदमाशों ने रहम नहीं किया. पिटाई के बाद बदमाशों ने युवक के गले में कुत्ते की तरह पट्टा बांध दिया और भौंकने को मजबूर किया. वीडियो में सुना जा सकता है कि बदमाश युवक का गला काटने की बात भी कर रहे हैं.
घटना को लेकर पुलिस ने क्या बताया?
यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को चिह्नित कर पूछताछ की. बदमाशों ने पुलिस को बताया कि घटना एक साल पुरानी है. दतिया कोतवाली के टीआई विजय सिंह तोमर ने कहा कि पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत नहीं की थी. अब रिपोर्ट करने के लिए उसके परिजनों से संपर्क किया है. पीड़ित के आने का इंतजार कर रहे हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







