
कनाडा से बड़ी खबर! PM जस्टिन ट्रूडो ने किया ऐलान, आज दे सकते हैं पद से इस्तीफा
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जल्द ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जल्द ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने इसे लेकर ऐलान कर दिया है.
द ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल कॉकस की बुधवार को होने जा रही बैठक से पहले ट्रूडो लिबरल पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा सौंप देंगे.
पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नेशनल कॉकस की बैठक में ट्रूडो को विद्रोह का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में ट्रूडो को लगा कि उन्हें कॉकस की बैठक से पहले इस्तीफे को लेकर बयान जारी करना चाहिए ताकि यह नहीं लगे कि उन्हें उनकी ही पार्टी के सांसदों ने बाहर कर दिया.
सूत्रों का कहना है कि लिबरल पार्टी के कॉकस की बैठक में ट्रूडो को पार्टी नेता के पद से हटाया जा सकता था. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह (ट्रूडो) तत्काल ही पद से इस्तीफा देंगे या फिर नए नेता के चुनाव तक इस पद पर रहेंगे.
बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से उन पर दबाव भी बहुत बढ़ गया था. ट्रंप उन पर लगातार निशाना साध रहे थे. एलॉन मस्क ने भी ट्रंप की जीत के तुरंत बाद कह दिया था कि अब ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










