
कनाडा सहित दुनिया के 50 देश करना चाहते हैं भारत के CoWin प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल
ABP News
भारत में कोरोना वैक्सीन देने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी बीच कनाडा सहित करीब 50 देश अपने वैक्सीनेशन अभियान के लिए कोविन प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहते हैं. भारत ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है.
भारत में कोरोना वैक्सीन देने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है. वैक्सीन का डोज लेने के लिए लोग कोविन ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. इसी बीच कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा सहित करीब 50 देश अपने वैक्सीनेशन अभियान के लिए कोविन जैसी प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहते हैं. भारत भी ‘ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर’ मुफ्त में शेयर करने के लिए तैयार हो गया है. एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी. कोविड-19 वैक्सीन अभियान के लिए अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ आर एस शर्मा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को सॉफ्टवेयर का एक ‘ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर' तैयार करने और इसमें रुचि दिखाने वाले किसी भी देश को मुफ्त मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












