
कनाडा विवाद, चीन संग समझौता... केंद्र ने संसद की स्थाई समिति को किया ब्रीफ
AajTak
कनाडा के इन बेतुके आरोपों के बाद भारत ने ओटावा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया और छह कनाडाई राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया.
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति को कनाडा के साथ चल रहे विवाद के बारे में जानकारी दी. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सरकार से कनाडा के साथ राजनयिक तनाव को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को विश्वास में लेने की मांग कर रहे थे. बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत और कनाडा के बीच राजनयिक गतिरोध के बारे में स्टैंडिंग कमेटी के साथ जानकारी साझा की.
सूत्रों के मुताबिक विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति को यह भी कहा कि चूंकि मुद्दा बहुत संवेदनशील है, इसलिए अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी. कनाडा ने भारतीय राजनयिकों पर खालिस्तानियों को निशाना बनाने के लिए जानकारी एकत्र करने और उन्हें ठिकाने लगाने में आपराधिक गिरोहों का उपयोग करने में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए.
यह भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच डिसइंगेजमेंट से लेकर चक्रवात दाना तक की खबर भोजपुरी में देखें
कनाडा के इन बेतुके आरोपों के बाद भारत ने ओटावा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया और छह कनाडाई राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया. पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रहे राजनयिक गतिरोध के बीच जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों के मद्देनजर सरकार को विपक्षी दलों को विश्वास में लेना चाहिए. कनाडा विवाद के अलावा, विदेश सचिव ने संसदीय पैनल को पश्चिम एशिया संकट पर भी जानकारी दी.
सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी सांसदों ने सवाल किया कि गाजा में मानवीय संकट की सरकार की ओर से सार्वजनिक निंदा क्यों नहीं की गई और भारत ने इजरायल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में मतदान से 20 बार परहेज क्यों किया? सांसदों ने यह भी सवाल किया कि क्या भारत इजराइल को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने जवाब दिया कि भारत ने सार्वजनिक रूप से इसकी निंदा की है. विपक्षी सांसदों को भारत और चीन के बीच हालिया सीमा समझौते के बारे में भी जानकारी दी गई. विदेश सचिव ने बताया कि सरकार एलएसी पर चीन के साथ अप्रैल 2020 से पहले वाली स्थित बहाल करने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें: केन्या, कनाडा, अमेरिका या पुर्तगाल... कहां है अनमोल बिश्नोई? क्या है लॉरेंस के भाई का राज?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







