
कनाडा में हिंदू बिजनेसमैन के घर पर गोलीबारी, 14 राउंड फायरिंग
AajTak
कनाडा में हिंदू बिजनेसमैन के घर को निशाना बनाते हुए जबरदस्त गोलीबारी की गई है. वारदात को सुबह के समय अंजाम दिया गया है. हमलावरों ने हिंदू बिजनेसमैन के घर पर एक के बाद एक 14 राउंड फायरिंग की है. हमले में किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचा है, लेकिन घटना के बाद घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
कनाडा में हिंदू बिजनेसमैन के घर को निशाना बनाते हुए जबरदस्त गोलीबारी की गई है. वारदात को सुबह के समय अंजाम दिया गया है. हमलावरों ने हिंदू बिजनेसमैन के घर पर एक के बाद एक 14 राउंड फायरिंग की है. हमले में किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचा है, लेकिन घटना के बाद घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
गोलीबारी की यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे (Surrey) शहर की है. हमलावरों ने वारदात को 27 दिसंबर सुबह करीब 8 बजे अंजाम दिया. सरे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के बयान के मुताबिक जिस घर को निशाना बनाया गया है, वह लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे का है.
सतीश कुमार ने आज तक को बताया कि उनके बेटे के घर पर हमला किया गया और कम से कम 14 राउंड फायरिंग की गई. गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली लगने से घर को नुकसान हुआ. पुलिस कई घंटों तक घटनास्थल पर रही, सबूतों की जांच की, गवाहों से बात की और संभावित सीसीटीवी फुटेज के लिए आस-पड़ोस में छापेमारी की.
(इनपुट: मोहित बब्बर)

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










