
कनाडा में बैठे-बैठे गैंगस्टरों की भर्ती, गोल्डी बराड़ ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के लिए बनाया प्लान
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजेश बवाना गैंग के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस को पूछताछ में कई बड़ी जानकारी हासिल हुई है. पुलिस को पता चला है कि गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठे-बैठे दिल्ली में गैंगस्टरों की भर्ती कर रहा था. उसने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के लिए ये भर्ती शुरू की थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी से राजेश बवाना गैंग के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठे-बैठे यहां पर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के लिए गैंगस्टर की भर्ती कर रहा था. गिरफ्तार हुए 4 लोगों में से एक के साथ वो लगातार संपर्क में था.
गिरफ्तार गैंगस्टर्स में एक रैपर भी
दिल्ली पुलिस ने जिन 4 शूटर को गिरफ्तार किया है, उनमें एक मशहूर रैपर भी शामिल है. ये शूटर नीरज बवाना गैंग के लोगों को निशाना बनाने वाले थे. गैंगस्टर्स की पहचान हिमांशु, नितिन, अभिषेक उर्फ शेखू और अभिलाषा पोटा के तौर पर की गई है. इसमें अभिषेक उर्फ शेखू लगातार कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के संपर्क में बना हुआ था. जबकि अभिलाषा पोटा एक रैपर है.
एक हुए राजेश बवाना और गोल्डी-लॉरेन्स
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि राजेश बवाना ने हाल ह में गोल्डी बराड़ और लॉरेन्स बिश्नोई के साथ हाथ मिलाया है. दरअसल राजेश बवाना और नीरज बवाना गैंग के बीच छत्तीस का आंकड़ा है. राजेश बवाना, नीरज बवाना गैंग के कुछ लोगों को ठिकाने लगाना चाहता था, इसलिए उसने लॉरेन्स बिश्नोई से हाथ मिलाया था.
20 साल से कम उम्र के लड़कों की भर्ती

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








