
कनाडा ने 15 और रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए, रूस ने कनाडाई पीएम सहित 300 लोगों को बैन किया
ABP News
यूक्रेन पर हमला करने को लेकर रूस को कई देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब रूस भी ऐसे देशों पर प्रतिक्रिया दे रहा है.
यूक्रेन पर हमला करने को लेकर रूस को कई देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब रूस भी ऐसे देशों पर प्रतिक्रिया दे रहा है. कनाडा ने अब 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध का ऐलान किया तो रूस ने भी कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित 300 लोगों को बैन कर दिया.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "कनाडा 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगा रहा है, जिसमें सरकार और सैन्य वर्ग के लोग शामिल हैं, जो इस अवैध युद्ध में शामिल हैं. हमने अब तक 500 रूसी लोगों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं." अमेरिका का यह पड़ोसी देश भी यूक्रेन का समर्थन कर रहा है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











