
कनाडा ने वॉन्टेड लिस्ट से अचानक हटाया इस कुख्यात गैंगस्टर का नाम, भारत से है कनेक्शन
AajTak
एक इस हत्याकांड के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया. इसके बाद वह वहीं से पंजाब में अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने के लिए साजिश रचता रहा है. गोल्डी की 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, जिन्हें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है.
Gangster Goldie Brar Name Removed from Wanted List: कनाडा ने अचानक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम अपनी वॉन्टेड लिस्ट से हटा दिया है. वह इस वक्त उत्तरी अमेरिका सक्रिय है. यह दावा कनाडा से वापस बुलाए गए भारत के दूत संजय वर्मा ने किया है. उनका दावा है कि भारत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम कनाडाई अधिकारियों के साथ साझा किए थे, जिन्हें वहां वांछित सूची में डाल दिया गया था. लेकिन अब अचानक गोल्ड़ी का नाम वॉन्टेड लिस्ट से हटा दिया गया.
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए संजय वर्मा ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या गलत थी और पूरी जांच के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि निज्जर हमारे लिए एक आतंकवादी था, लेकिन किसी भी लोकतंत्र, कानून के शासन वाले देश के लिए जो कुछ भी न्यायेतर है, वह गलत है.
राजनयिक ने कहा कि गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था. हमारे अनुरोध पर उसे वांछित सूची में डाल दिया गया था. अचानक वह वांछित सूची से गायब हो गया. मैं इससे क्या मतलब निकालूं? या तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है या वह अब वांछित नहीं है.
माना जाता है कि बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद वह चर्चा में आया था. हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि दोनों अब अलग-अलग गिरोह चला रहे थे. संजय वर्मा ने कहा कि भारत ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के नाम रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के साथ साझा किए थे.
कौन है गोल्डी बराड़? पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था. गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे. अपराध की दुनिया में गोल्डी की एंट्री उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद हुई. इस हत्या में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था. इसके बाद गोल्डी ने गुरलाल पहलवान की हत्या करा दी. फिर गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हत्या करवा दी थी. वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है. बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है.
A+ कैटगरी का गैंगस्टर है गोल्डी बराड़ इस हत्याकांड के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया. इसके बाद वह वहीं से पंजाब में अलग अलग वारदातों को अंजाम देने के लिए साजिश रचता रहा है. गोल्डी की 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है. गोल्डी A+ कैटगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









