
कनाडा: टोरंटो में भीषण सड़क हादसा, 5 भारतीय छात्रों की मौत, 2 जख्मी
AajTak
Toronto road accident: कनाडा के टोरंटो में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है, वहीं 2 लोग जख्मी बताए गए हैं.
कनाडा के टोरंटो में बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई. जबकि 2 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा वैन और ट्रैक्टर ट्रेलर के टकराने के बाद हुआ.
कनाडा में उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने बताया कि यह हादसा 13 मार्च को हुआ. टोरंटो के पास हुए इस हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य जख्मी हैं. टोरंटो में भारतीय कंसुलेट जनरल की टीम मदद के लिए मृतक छात्रों के दोस्तों के साथ संपर्क में है.
5 Indian students passed away in an auto accident near Toronto on Saturday, March 13. Two others in hospital. Team of Consulate General of India in Toronto in touch with friends of the victims for assistance: Ajay Bisaria, High Commissioner of India to Canada
टोरंटो सन के मुताबिक, हादसे में हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार की मौत हो गई. मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच बताई जा रही है. सभी मृतक छात्र ग्रेटर टोरंटो और मोंट्रेयल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह 3.45 बजे हाईवे-401 पर हुआ. पुलिस के मुताबिक, 2 अन्य छात्रों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










