
कत्ल, साजिश और वेडिंग ब्रेक... निक्की मर्डर केस के आखिरी 12 घंटे की कहानी, सुबह कत्ल शाम को शादी
AajTak
निक्की यादव और उसकी मोहब्बत का कातिल साहिल गहलोत अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया और अब लगातार उससे पूछताछ की जा रही है. साहिल अपनी करतूत बताता जा रहा है, पुलिस उसे दर्ज करती जा रही है.
दिल्ली को दहलाने वाले साहिल गहलोत ने निक्की यादव का कत्ल रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में किया था. उस वक्त सड़क किनारे दर्जनों गाड़ियां उसकी कार के पास से गुजर रही थीं. कत्ल के बाद उसने निक्की के मुर्दा जिस्म को सीट बेल्ट से सीट पर बांध दिया था. उस वक्त सुबह के 9 बजे थे. उसी दिन रात के 9 बजे साहिल ने दूसरी लड़की से शादी की. और फिर बारात से लौटकर यानी अगली सुबह ठीक 9 बजे वो फिर से ढाबे पर जा पहुंचा, जहां उसने निक्की की लाश फ्रिज में छुपा रखी थी. ये कहानी है इस वारदात के आखरी चंद घंटों की.
कत्ल की कहानी, साहिल की जुबानी निक्की यादव और उसकी मोहब्बत का कातिल साहिल गहलोत अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. पुलिस ने उसे अदालत में पेशकर रिमांड पर ले लिया और अब लगातार उससे पूछताछ की जा रही है. गहलोत अपनी करतूत बताता जा रहा है, पुलिस उसे दर्ज करती जा रही है. दरअसल, ये पूरी कहानी साहिल गहलोत के उसी बयान पर आधारित है, जो उसने पुलिस के सामने दिया है.
9 फरवरी 2023 उस दिन दोपहर को नजफगढ़ के करीब साहिल गहलोत की सगाई थी. सगाई में दोनों परिवार के तमाम नजदीकी लोग शामिल थे. सगाई के कुछ घंटे बाद ही साहिल और उसकी होनेवाली दुल्हन की तस्वीर दिल्ली के बिंदापुर में रहनेवाली निक्की यादव को उसकी एक दोस्त वॉट्सएप पर भेजी. ये दोस्त निक्की और साहिल के रिश्ते के बारे में जानती थी और दोनों की कॉमन फ्रेंड थी. साहिल की सगाई की तस्वीर देखते ही निक्की भड़क उठती है. वो साहिल को फोन मिलाती है. मगर साहिल तब सगाई और मेहमानों के बीच फंसा हुआ था. लिहाजा, साहिल निक्की से कहता है कि वो रात को उससे मिलने आएगा.
आधी रात में निक्की के घर पहुंचा था साहिल इधर निक्की घर पर परेशान थी. घर पर उसकी छोटी बहन भी साथ में थी. निक्की दो बैग में अपने कपड़े रखती है और साहिल का इंतजार करना शुरू कर देती है. जो सीसीटीवी की तस्वीरें सामने आईं हैं, वो उसी दिन और उसी मौके की हैं. सगाई की रस्म पूरी करने और शादी से पहले की बाकी रस्मों को निभाने के बाद साहिल रात करीब 1 बजे अपनी कार में घर से निकलता है. कार में वो अकेला सीधे बिंदापुर में मौजूद निक्की के घर पहुंचता है. निक्की गुस्से में थी. साहिल उससे कार में बैठने को कहता है. निक्की अपने दोनों बैग कार में रख कर साहिल के साथ वहां से निकल जाती है.
कार में हो रहा था दोनों झगड़ा निकलने से पहले निक्की ने अपनी छोटी बहन से साहिल को मिलाया और ये कह कर गई कि वो ट्रिप पर बाहर जा रही है. वहां से निकलते ही कार में निक्की और साहिल के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है. निक्की साहिल को समझाती है कि वो शादी तोड़ दे और दोनों शहर छोड़कर कहीं और चले जाते हैं. साहिल की शादी उसी दिन यानी 10 फरवरी की रात को थी. दोनों झगड़ा करते-करते देर रात निजामुद्दीन पहुंच जाते हैं.
निक्की ने कही थी पुलिस में शिकायत करने की बात दोनों में अब भी बात नहीं बनी थी. निक्की बार-बार साहिल से यही कह रही थी कि वो उससे शादी करे. बीच-बीच में उसने साहिल को धमकी भी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वो पुलिस में उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखा देगी. इतना ही नहीं उसने खुदकुशी करने की भी धमकी दी थी. लड़ाई अब भी जारी थी. निजामुद्दीन से अब कार आनंद विहार पहुंच चुकी थी. रात अब धीरे-धीरे सुबह में बदल रही थी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








