
कत्ल के बाद झाड़ियों में फेंक दी थी लड़की की लाश, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने बनाई 20 टीम
AajTak
नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने सोमवार को इस हत्याकांड के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि उस लड़की की हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंका गया था. लड़की की उम्र 20 साल थी. अब इस मर्डर केस को सुलझाने के लिए 20 टीमें बनाई गई हैं.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक लड़की के कत्ल का मामला पुलिस के लिए पहेली बनता जा रहा है. पुलिस ने लड़की की लाश एक रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दी थी. जिसे पुलिस ने वहीं से बरामद किया था. अब पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 20 टीम गठित की हैं.
नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने सोमवार को इस हत्याकांड के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि उस लड़की की हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंका गया था. लड़की की उम्र 20 साल थी. अब इस मर्डर केस को सुलझाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.
डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया कि शनिवार की सुबह लड़की की लाश नवी मुंबई में उरण रेलवे स्टेशन के पास घने जंगल में झाड़ियों से बरामद की गई थी. पुलिस का मानना है कि शुक्रवार की दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच उसकी हत्या की गई थी.
पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने आगे बताया कि वो लड़की नवी मुंबई के एक ऑफिस में काम करती थी. वारदात के दिन उसने हाफ डे लिया था. इस कत्ल के लिए जिम्मेदार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले का खुलासा करने के लिए 20 टीमें गठित की गई हैं. पुलिस हत्या की सभी एंगल से जांच कर रही है.
इस बीच, मरने वाली लड़की के पिता ने उनकी बेटी की हत्या के लिए दूसरे समुदाय के एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि पुलिस को उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए. पीड़िता के पिता ने 2019 में उनकी बेटी को परेशान करने के आरोप में उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







