
कतर को 8 भारतीयों को मौत की सजा देने के बाद क्यों छोड़ना पड़ा? पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने किया ये दावा
AajTak
एक ही सप्ताह के भीतर दो मुस्लिम देशों के बीच भारत की पैठ पर पाकिस्तानी मूल के राजनीतिक एक्सपर्ट और बिजनेसमैन साजिद तरार ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि भारत का सबसे बड़ा हथियार तकनीकी क्षेत्र में उनका स्किल है. भारत का सबसे बड़ा हथियार आईआईटी और आईआईएम है. इसकी वजह से उन्होंने पूरी दुनिया फतह की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को UAE के आबू धाबी में बने विशाल हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वह यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मिलेंगे. इसके बाद वह वहीं से कतर के लिए रवाना हो जाएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी का कतर और यूएई दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि मंदिर का उद्घाटन एक मुस्लिम देश में हो रहा है. दूसरी तरफ, कतर ने हाल ही में जेल में बंद नौसेना के आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया है. इन सभी भारतीयों को पिछले साल 26 अक्टूबर को कतर की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी. हालांकि, बाद में कोर्ट ऑफ अपील ने फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी.
दुनिया भर में भारतीयों का दबदबाः साजिद तरार
एक ही सप्ताह के भीतर दो मुस्लिम देशों के बीच भारत की पैठ पर पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी एक्सपर्ट और बिजनेसमैन साजिद तरार ने टिप्पणी की है. कतर द्वारा रिहा किए गए आठों पूर्व भारतीय नौसैनिकों को लेकर उन्होंने कहा है, "मैंने पहले ही कहा था कि भारत जिस तरह से आज दुनिया में डॉमिनेट कर रहा है. कतर इन लोगों को छोड़ेगा. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. इसके अलावा एक खबर आई थी कि अमेरिका ने भारत को ड्रोन डिलीवरी पर रोक लगा दी है. उस वक्त भी मैंने कहा था कि अमेरिका भारत को ड्रोन देगा. और दूसरे ही दिन खबर आई कि अमेरिका भारत को ड्रोन डिलीवर करेगा."
इस्लामाबाद बेस्ड एकेडमिक और रणनीतिक विश्लेषक डॉ कमर चीमा को दिए इंटरव्यू में साजिद तरार ने आगे कहा, "इसकी वजह यह है कि मैं वॉशिंगटन डीसी को देख रहा हूं. मैं यहां भारतीय प्रवासियों का, भारत की इकॉनमी का, वैज्ञानिक उपलब्धियों का इन्फलुएंस देख रहा हूं. इसके अलावा भारत के अंदर बेहतर कानून व्यवस्था और चीन का नीचे जाना देखता हूं तो मुझे भारत बहुत ही शक्तिशाली देश नजर आता है.
इसमें कोई शक नहीं है कि अमेरिका में यहूदी लॉबी के बाद सबसे ज्यादा प्रभावी अभी इंडियन लॉबी है. मुझे यह कहने में भी गुरेज नहीं है कि हो सकता है कि इंडियन लॉबी यहूदी लॉबी से भी मजबूत हो. भारत का सबसे बड़ा हथियार कंप्यूटर के ऊपर उनका स्किल है. भारत का सबसे बड़ा हथियार आईआईटी और आईआईएम है. इसकी वजह से उन्होंने पूरी दुनिया फतह की है."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






