
कठुआ रेप-मर्डर केस: मुख्य आरोपी शुभम सांगरा ने वापस ली रिवीजन बेल याचिका
AajTak
कठुआ रेप-मर्डर केस में बुधवार को एक अहम मोड़ आया जब मुख्य आरोपी शुभम सांगरा ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से अपनी रिवीजन बेल याचिका वापस ले ली. सुप्रीम कोर्ट पहले ही उसे नाबालिग नहीं मान चुका है और उसके खिलाफ एडल्ट की तरह ट्रायल चलने का रास्ता साफ कर चुका है.
देशभर में आक्रोश भड़काने वाले साल 2018 के कठुआ रेप-मर्डर केस में बुधवार को मुख्य आरोपी शुभम सांगरा ने अपनी रिवीजन बेल याचिका वापस ले ली है. उसने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल की थी. कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से पहले ही उसके इस कदम ने पूरे केस को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है.
जम्मू-कश्मीर की तरफ से केस का प्रतिनिधित्व कर रहीं सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल मोनिका कोहली ने बताया कि आरोपी ने हाई कोर्ट के उस पुराने आदेश को चुनौती देने वाली याचिका वापस ले ली है, जिसमें उसकी बेल अर्जी पहले ही खारिज कर दी गई थी. एडवोकेट कोहली को इस केस से जुड़े सभी कानूनी मामलों को संभालने के लिए नियुक्त किया गया है.
उनके साथ तीन अन्य वकील भी हैं. इस केस की जांच और ट्रायल का इतिहास भी कई मोड़ों से भरा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रेप और मर्डर केस का ट्रायल कठुआ से पंजाब के पठानकोट शिफ्ट किया गया था. साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने एक अलग आदेश में साफ कर दिया कि क्राइम के समय संगरा नाबालिग नहीं था. उस पर एडल्ट की तरह ट्रायल चलना चाहिए.
कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के 27 मार्च 2018 वाले उस विवादित आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें संगरा को नाबालिग मानने की बात कही गई थी. इस समय सेशन कोर्ट चार्ज फ्रेम करने पर सुनवाई कर रहा है. शुभम संगरा के एडल्ट घोषित होने के बाद उसे कठुआ जेल से पठानकोट की सब-डिस्ट्रिक्ट जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में शुभम संगरा की भूमिका का विस्तार से उल्लेख है. चार्जशीट के अनुसार उसने आठ साल की बच्ची को जबरदस्ती 0.5 mg की क्लोनाजेपम की पांच गोलियां दी थीं, जो सेफ़ थेराप्यूटिक डोज़ से कई गुना अधिक है. मेडिकल एक्सपर्ट ने बताया गया कि इतनी ओवरडोज़ से बच्ची बेहोशी, कन्फ्यूज़न और मौत तक पहुंच सकती थी.
चार्जशीट के मुताबिक, यह ओवरडोज़ रेप और हत्या का विरोध करने की बच्ची की क्षमता को खत्म करने के लिए दिया गया था. मुख्य आरोपी को नाबालिग साबित करने की साजिश का खुलासा भी इसी केस की एक अहम कड़ी है. उसके पिता द्वारा दायर जन्म-तिथि प्रमाणपत्र के दस्तावेजो में तारीखों का अंतर और झूठी जानकारी ही ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







