
कटरा: टक्कर के बाद पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, बच्चे की मौत, 16 घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कटरा से दिल्ली के लिए निकली 35 श्रद्धालुओं से भरी एक बस रास्ते में खड़ी दूसरी बस से जा टकराई. इस हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें टकराने के बाद पलट गईं. हादसे में घायल 16 श्रृद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कटरा से दिल्ली आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस का कटरा में एक्सीडेंट हो गया है. रास्ते में दूसरी बस से श्रद्धालुओं से भरी जा टकराई. इस हादस में 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. 16 श्रद्धालु घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली से करीब 35 श्रद्धालुओं से भरी एक बस मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आई हुई थी. मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस (HR38Z8175) में वापस कटरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए. बस कटरा से केवल एक ही किलोमीटर निकली ही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चलते सवारियों से भरे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस रास्ते में खड़ी दूसरी बस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें टकराने के बाद पलट गईं.
बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आस-पास के लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला. इस हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हुई है और 16 श्रृद्धालु घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया. वहां कुछ लोगों को थोड़ी गंभीर चोट आने के चलते जम्मू के जीएमसी रैफर किया गया.
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का 37वां स्थापना दिवस
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की स्थापना के 37 साल पूरे होने पर 37वां स्थापना दिवस मनाया गया है. इस अवसर पर श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा निहारिका कंपलेक्स में विशेष पूजा सहित हवन यज्ञ किया गया. इस हवन चक्र पूजा में श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. यात्रा मार्ग पर वैष्णों देवी भवन सहित अर्द्धकुंवारी और जम्मू स्थित वैष्णवी भवन में भी विशेष पूजा का आयोजन श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा किया. वहीं दूसरी तरफ श्राइन बोर्ड तथा सरकार का विरोध करते हुए माता वैष्णो देवी के पूर्व पुजारी (बारीदार) सड़कों पर आए और उन्होंने अपनी मांग रखते हुए काला दिवस मनाया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









