
'कछुआ छाप अगरबत्ती है' अक्षय संग पंगे पर बोले परेश रावल, बताया क्यों हेरा फेरी में हो रही देरी
AajTak
अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर कानूनी मुकदमा किया था. इसके बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उनसे बात कर उन्हें वापस आने को कहा. अब परेश ने पिक्चर के लेट होने पर बात की है. एक्टर ने बताया कि फिलहाल इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं.
फिल्म 'हेरा फेरी 3' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इसको लेकर अफवाहें चल रही थीं कि ये फिल्म बंद पड़ गई है. पिक्चर के शुरू होने से पहले बाबूराव का किरदार निभाने वाले एक्टर परेश रावल ने पिक्चर को छोड़ दिया था. अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उनपर कानूनी मुकदमा किया. इसके बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उनसे बात कर उन्हें वापस आने को कहा था. अब परेश ने पिक्चर के लेट होने पर बात की है. एक्टर ने बताया कि फिलहाल इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं.
अक्षय के मुकदमे पर क्या बोले परेश?
द लावारी शो के साथ हालिया इंटरव्यू में परेश रावल ने फिल्म के रुके होने की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया. एक्टर ने कन्फर्म किया कि इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 'निश्चित रूप से' बनेगा. लेकिन साथ ही साफ किया कि देरी का उनसे कोई लेना-देना नहीं है. रावल ने दावा किया कि रुकावट, अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के बीच एक 'तकनीकी मुद्दे' की वजह से है.
फिल्म पर कानूनी परेशानियों की खबरों को खारिज करते हुए एक्टर ने कहा कि अक्षय के उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा करने की रिपोर्ट्स बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हैं. परेश ने कहा, 'जो बीच में ये सब फैला था कि अक्षय कुमार ने मुझ पर 25 करोड़ का मुकदमा किया है, वो सब ठीक है यार, ये तो कछुआ छाप अगरबत्ती जैसा है.' रावल ने आगे कहा कि प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार के बीच तकनीकी मामला सुलझते ही वे फिल्म करने को तैयार हैं.
बाबूराव के बिना कुछ नहीं हेरा फेरी
अपने आइकॉनिक किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे के बारे में परेश रावल ने बात की. उन्होंने साफ किया कि बाबू राव के बिना हेरा फेरी 3 नहीं चलेगी. एक्टर ने कहा कि बिना बाबू राव के फिल्म बनाने की कोशिश 'विनाश' होगी. परेश बोले, 'लेकिन विनम्रता की कीमत पर भी मैं कह रहा हूं कि अगर वे बाबू राव के बिना हेरा फेरी करने का आइडिया लेकर चल रहे हैं, तो ये एक डिजास्टर होगा.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












