
कई KM तक पीछा किया, 50 राउंड फायरिंग, गाड़ी गोलियों से छलनी... नफे सिंह राठी हत्याकांड को ऐसे दिया गया अंजाम
AajTak
हरियाणा के बहादुरगढ़ में जिस वक्त नफे सिंह पर यह हमला हुआ उस समय उनकी फॉर्य्चूनर गाड़ी में कुल पांच लोग मौजूद थे. नफे सिंह ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे जबकि उनके तीन गनमैन पीछे की सीट पर बैठे थे. शाम के करीब पांच बजे जब उनका काफिला बराही रेलवे फाटक पर पहुंचा तो पहले से पीछा कर रहे शूटरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई.
हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है. नफे सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच में दो डीएसपी और स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया है.
आई10 कार में आए शूटरों ने राठी पर रविवार को उस वक्त हमला किया जब वो किसी व्यक्ति की मौत पर शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि शूटरों ने राठी की गाड़ी पर 40 से 50 राउंड गोलियां दागी और उन्हें छलनी कर दिया. इस हमले में ना सिर्फ नफे सिंह राठी की मौत हुई बल्कि उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई.
रेलवे फाटक के पास बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
बताया जा रहा है कि जिस वक्त नफे सिंह पर यह हमला हुआ उस समय उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में कुल पांच लोग मौजूद थे. नफे सिंह ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे जबकि उनके तीन गनमैन पीछे की सीट पर बैठे थे. शाम के करीब पांच बजे जब उनका काफिला बराही रेलवे फाटक पर पहुंचा तो पहले से पीछा कर रहे शूटरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई.
नफे सिंह और उनके एक सुरक्षा गार्ड को कई गोलियां लगी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी जांघ और कंधे में गोली लगी है. उनके काफिले में और भी कई गाड़ियां चल रही थीं.
बेटे ने कहा, पिता ने मांगी थी सुरक्षा लेकिन नहीं मिली

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









