
कई प्रोफेशनल प्रोफाइल्स में एक ही चेहरा, लिंक्डइन पर भी है राहुल गांधी की ‘मिस्ट्री ब्राजीलियन वोटर’
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा की वोटर लिस्ट में फर्जी नामों का आरोप लगाते हुए दावा किया कि एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर 22 अलग-अलग नामों से मतदाता सूची में दर्ज है. अब खुलासा हुआ है कि यही तस्वीर सिर्फ वोटर लिस्ट तक सीमित नहीं बल्कि LinkedIn पर भी दर्जनों फेक प्रोफाइल में कहीं सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर तो कहीं ऑफिस मैनेजर बनकर इस्तेमाल की जा चुकी है.
जिस मॉडल की तस्वीर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा की वोटर लिस्ट में कई बार दिखने का दावा किया है, वही फोटो अब प्रोफेशनल वेबसाइट लिंक्डिन पर भी अलग-अलग प्रोफाइल्स में दिख रही है. ये तस्वीर असल में ब्राजील के फोटोग्राफर मथेउस फेरोरो (Matheus Ferrero) ने करीब आठ साल पहले खींची थी. अब इस फोटो का गलत इस्तेमाल करके कई फेक प्रोफाइल बनाए गए हैं.
अलग-अलग नामों से 22 बार यूज हुई फोटो
राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'The H Files' नाम की रिपोर्ट जारी की थी. उनका दावा था कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो अलग-अलग नामों से, जैसे सीमा, स्वीटी और सरस्वती आदि से 22 बार आई है .
अब यही फोटो LinkedIn पर भी अलग-अलग पहचान के साथ दिख रही है. कहीं वही चेहरा Meta की सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर (इंदौर) बन गया है, कहीं L&T का क्लाउड इंजीनियर तो कहीं वॉशिंगटन डीसी की ऑफिस मैनेजर. अमेरिका के लॉस एंजेलिस से लेकर पाकिस्तान के बहावलपुर तक कम से कम 11 फेक प्रोफाइल्स ऐसी पाई गई हैं जिनमें यही फोटो इस्तेमाल हुई है.
फ्री में उपलब्ध है ये फोटो
बाकी प्रोफाइल्स में कोई दिल्ली की मार्केटिंग मैनेजर, बेंगलुरु की अमेजन इंजीनियर, मुंबई की इंटीरियर डिजाइनर और अहमदाबाद की माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर के रूप में दिखती है. इनमें से ज्यादातर अकाउंट फेक और निष्क्रिय (inactive) हैं. असल में ये फोटो इंटरनेट पर फ्री में उपलब्ध है और कई सालों से इसे अलग-अलग ब्लॉग्स और न्यूज आर्टिकल्स में 'सांकेतिक महिला फोटो' के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









