
कई दिनों से गायब थी मानसिक रूप से कमजोर महिला, परिजनों से मिलते ही फूट-फूट कर रोने लगी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक महिला को उसके परिजनों से मिलवा दिया है. महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह दिव्यांग भी है. पुलिस को महिला सीमापुरी इलाके में मिली थी.
दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश की एक 21 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर और दिव्यांग महिला को उसके परिवार से मिलाया. महिला पिछले महीने शाहदरा में गर्भवती अवस्था में लावारिस मिली थी. महिला कई दिनों से गायब थी और 37 दिनों पहले पुलिस को मिली थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
1 सितंबर को सीमापुरी इलाके में मिली थी महिला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सितंबर की शुरुआत से मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीएएस) में इलाज करा रही महिला को 7 अक्टूबर को उसके परिवार को सौंप दिया गया. 1 सितंबर को सीमापुरी पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी. जिसमें एक लावारिस गर्भवती महिला को इलाके में घूमते हुए देखा गया.
यह भी पढ़ें: 17 दिन से गायब महिला का मिला कंकाल, पत्नी-बेटे की मौत का जिम्मेदार मानकर पहचान के शख्स ने की थी हत्या
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि उसे मेडिकल जांच के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. जिसने उसे मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन और देखभाल के लिए आईएचबीएएस में भर्ती कराने का आदेश दिया.
आईएचबीएएस में भर्ती होने के बाद उसके परिवार का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई. हेड कांस्टेबल अंकुश को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव रानीखेड़ा भेजा गया. लेकिन पुलिस को शुरुआत में महिला के परिवार के बारे में कोई सुराग नहीं मिला.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










