
कंपनी CEO की करतूत डैशकैम में रिकॉर्ड, कार में IT मैनेजर के साथ गैंगरेप का जानिए एक-एक सच
AajTak
उदयपुर में आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सीईओ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और कार के डैशकैम में रिकॉर्ड ऑडियो-वीडियो से वारदात की पुष्टि हुई. पार्टी के बाद आफ्टर पार्टी के बहाने कार में ले जाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया गया. मामले की जांच जारी है.
उदयपुर मे एक ऐसी वारदात सामने आई है, जहां एक आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ हुई हैवानियत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. कार के अंदर हुए गैंगरेप मामले में सबसे चौंकाने वाला सबूत कार के अंदर लगा डैशकैम बना.
यह कहानी 20 दिसंबर की रात से शुरू होती है. एक आईटी कंपनी के सीईओ जयेश की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में रखी गई थी. कंपनी के चुनिंदा लोग आमंत्रित थे. पीड़ित महिला, जो उसी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, रात करीब 9 बजे पार्टी में पहुंची. माहौल खुशनुमा था म्यूजिक, ड्रिंक्स और जश्न का शोर. रात ढलती गई और पार्टी का रंग और गहराता गया. घड़ी की सुइयां जब रात 1:30 बजे के करीब पहुंचीं, तब तक पीड़िता की हालत सामान्य नहीं रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला थकी हुई नजर आ रही थी. कुछ लोग उसे घर छोड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन तभी कंपनी की एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने ‘आफ्टर पार्टी’ का प्रस्ताव रखा. सहकर्मी होने के नाते पीड़िता ने मना नहीं किया.
कार के अंदर ही कराया स्मोकिंग
रात करीब 1:45 बजे उसे एक कार में बैठाया गया. कार में पहले से कंपनी का सीईओ जयेश और महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति मौजूद था. तीनों ने भरोसा दिलाया कि वे उसे सुरक्षित घर छोड़ देंगे. रास्ते में कार एक दुकान पर रुकी, जहां से स्मोकिंग से जुड़े सामान खरीदे. इसके बाद कार के अंदर ही पीड़िता को भी स्मोकिंग कराई गई. कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी. नशे का असर इतना तेज था कि वह बेसुध होती चली गई.
सीईओ कर रहा था अश्लील हरकतें
कुछ समय बाद जब महिला को होश आया, तो हालात पूरी तरह बदल चुके थे. कार के अंदर ही सीईओ उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. विरोध करने की कोशिश कमजोर पड़ चुकी थी. पीड़िता के मुताबिक इसके बाद सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव और उसके पति तीनों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. कार के अंदर चीख-पुकार, विरोध और दर्द सब कुछ उस बंद जगह में कैद होता चला गया.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







