
कंपनी ने दिखाया Nothing Phone (1) का रियर लुक, डिजाइन देखकर फैन्स हुए खुश
AajTak
Nothing Phone (1) Look: आखिरकार कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone (1) का रियर डिजाइन दिखा दिया है. इसके डिजाइन को देखकर फैन्स काफी खुश हैं.
टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर काफी ज्यादा हाइप है. कंपनी ने पहले इसका फर्स्ट लुक जारी किया था. अब कंपनी ने इसके डिजाइन पर से पर्दा उठा दिया है. Nothing Phone (1) के रियर साइड को कंपनी ने दिखाया है.
एक ट्विटर पोस्ट के जरिए Nothing ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Phone (1) के रियर साइड को दिखाया है. कंपनी ने इस फोन के बारे लिखा है ये बोल्ड और वार्म है. ये Phone (1) है. इसके बारे में सभी जानकारी के लिए 12 जुलाई को जुड़ें. इसके रियर डिजाइन को देखकर फैन्स काफी खुश हैं.
इससे पहले कंपनी Nothing Phone (1) के रियर डिजाइन को टीज कर रही थी. जिसको लेकर कई रेंडर्स सामने आये थे. लेकिन, अब फाइनली कंपनी इसके रियर डिजाइन को दिखा दिया है. इससे पहले कंपनी के फाउंडर Carl Pei ने बताया था कि भारत में बिकने वाले Phone (1) को देश में ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- Nothing Phone 1 की लॉन्च डेट कन्फर्म, क्या iPhone को टक्कर देगा यह फोन, जानिए इसके फीचर्स?
आपको बता दें कि Carl Pei पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी OnePlus के को-फाउंडर रह चुके हैं. Nothing Phone 1 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा. इसको लेकर कहा जा रहा है कि ये प्रीमियम स्मार्टफोन्स बायर्स को टारगेट करेगा.
ये यूजर्स को काफी सिंपल इंटरफेस देगा. कई लोगों का मानना है कि ये स्मार्टफोन आईफोन को भी टक्कर दे सकता है. इससे पहले कंपनी ने Nothing ear (1) ईयरबड्स को लॉन्च किया था. ये कंपनी का पहला प्रोडक्ट था. इसके यूनिक डिजाइन की वजह से इसने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










