
'कंपनी ने ऐसे रिजेक्ट किया, सुकून आ गया', शख्स ने शेयर किया HR का ई-मेल
AajTak
हाल में नौकरी की तलाश कर रहे एक शख्स को जब एक खास कंपनी की ओर से रिजक्शन मिला तो वह कुछ ऐसा था कि उसके दिल को सुकून आ गया. शख्स ने रेडिट पर ईमेल के स्क्रीनशॉट को शेयर किया.
अगर आप कहीं नौकरी के लिए अप्लाई करें और रिजेक्ट हो जाएं तो दुख होता है. ऐसे ईमेल पढ़कर इंसान अपनी उम्मीदों पर पानी फिरने के चलते निराश हो जाता है. लेकिन हाल में एक शख्स को जब एक खास कंपनी की ओर से रिजक्शन मिला तो वह कुछ ऐसा था कि उसके दिल को सुकून आ गया. शख्स ने रेडिट पर ईमेल के स्क्रीनशॉट को शेयर किया.
ready-4-it नाम से रेडिट पर शख्स ने स्क्रीनशॉट के कैप्शन में लिखा था- यह एक सामान्य रिजेक्शन लेटर की तरह लग सकता है, लेकिन शब्दों के चयन ने मुझे अपने बारे में बेहतर महसूस कराया. क्या मैं ज़्यादा सोच रहा हूं?
दरअसल कंपनी का रिजेक्शन लेटर कुछ इस तरह से था- हम आपके आवेदन से इंप्रेस हुए और हमें महसूस हुआ कि आप फ्रीलांस/कंसल्टेंट जनरल लीगल काउंसिल के रोल के लिए एक स्ट्रांग कैंडिडेट हैं. दुर्भाग्य से इस समय हमें लगा कि इस पोस्ट के लिए हमारे पास थोड़े बेहतर कैंडिडेट थे. जिनके साथ हमने नौकरी को लेकर आगे बढ़ने का फैसला किया है.
हम आपके डीटेल्स को अपने पास रखना पसंद करेंगे, क्योंकि हम इस रोल के लिए आपके एप्लीकेशन पर रिकंसीडर करना चाहते हैं, या एक्स्ट्रीम इंटरनेशनल के साथ भविष्य में आप पर विचार करना चाहते हैं.'इसके आगे उन्होंने धन्यवाद दिया और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
साझा किए जाने के बाद से, पोस्ट को यूजर्स से बहुत सारे रिएक्शन मिल रहे हैं. लोग कंपनी की ओर से ये मेल करने वाले की तरीफें करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा- ऐसा लगता है जैसे आपने अच्छा काम किया था और कंपनी उससे खासा प्रभावित है. एक अन्य ने लिखा- कितना प्यारा है ये. कम से कम रिजेक्शन में कैंडिडेट को नीचा दिखाने की कोशिश तो नहीं की गई.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








