
कंटेम्प्ट के मामूली केस में चला गया PM पद, चुनाव लड़ने पर रोक, PAK में 'PoK के पीएम' की बस इतनी हैसियत!
AajTak
सजा के बाद पीओके के कथित 'प्रधानमंत्री' सरदार तनवीर इलियास ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दो बार माफी मांगी, लेकिन अदालत ने कोई राहत नहीं दी. पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर के लिए बड़े बड़े बयान देने वाले इमरान की पार्टी ने भी इस कथित पीएम की बर्खास्तगी पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है.
पाकिस्तान पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) का हमदर्द होने का बड़ा बड़ा दावा करता है. लेकिन पाकिस्तान की संवैधानिक व्यवस्था में पीओके के जन प्रतिनिधियों की मामूली हैसियत भी नहीं है. पाकिस्तान में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में पीओके के कथित 'प्रधानमंत्री' सरदार तनवीर इलियास को पीएम पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है. सरदार तनवीर इलियास को अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया है. सरदार तनवीर इलियास का एक बयान पाकिस्तान की न्यायपालिका को इतना नागवार गुजरा कि उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई.
सरदार तनवीर इलियास पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेता हैं. ये फैसला इस्लामाबाद हाईकोर्ट से आया है.
इस फैसले के बाद सरदार तनवीर इलियास प्रधानमंत्री नहीं रह गए हैं. इसके अलावा वे अब पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सदस्य भी नहीं रहेंगे. हालांकि इस अपील के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अधिकार उन्हें हैं.
बता दें कि कुछ दिन पहले सरदार तनवीर इलियास ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में न्यायपालिका पर आरोप लगाते हुए कहा था कि न्यायपालिका उनकी सरकार के कामकाज को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है और स्थगन आदेशों के माध्यम से कार्यपालिका के क्षेत्र में न्यायपालिका की ओर से हस्तक्षेप किया जा रहा है.
इसके बाद सरदार तनवीर इलियास को अपने पब्लिक भाषण में सुप्रीम कोर्ट के लिए आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करने का आरोप लगा था और उन्हें नोटिस भेजा गया था.
बिना शर्त माफी मांगता हूं

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









