
कंटेनर से आ रही थीं अजीब आवाजें, अंदर कैद था कोई, जब खोला तो उड़ गए पुलिस के होश
AajTak
किसी को भनक नहीं थी कि कंटेनर में आखिर क्या है. लेकिन जब उसे खोला गया तो किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. पुलिस विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर इस मामले के बारे में कुछ पता चले तो इसकी जानकारी उनके नंबर पर फोन करके दें.
कई बार लोगों की छोटी सी लापरवाही भी किसी की जान खतरे में डाल सकती है. जिसके बाद पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचता. कुछ ऐसा ही यहां देखने को मिला. एक कंटेनर के भीतर कुछ ऐसा था, जिसे देखते ही अधिकारियों के होश उड़ गए. कंटेनर से अजीब आवाजें आ रही थीं. किसी को भनक नहीं थी कि उसमें आखिर क्या है. लेकिन जब उसे खोला गया तो किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. इसके भीतर एक महिला मौजूद थी. वो उसमें फंसी हुई थी. महिला करीब एक हफ्ते पहले ही लापता हुई थी.
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है. महिला गुरुवार को कंटेनर में मिली है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 52 साल की मार्लेनी लोपेज को आखिरी बार सोमवार को उनके घर पर देखा गया था. वो अपने बेटे को लेने घर से निकली थीं. लेकिन फिर नहीं लौटीं. उनके साथ काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. जांचकर्ताओं ने परिवार से पूछताछ की, आसपास की लोकेशन चेक कीं और लापता होने के पोस्टर लगा दिए.
इस दौरान उन्हें पता चला कि एक महिला शिपिंग कंटेनर में कैद मिली है. लोपेज कंटेनर के दरवाजे को पीट रही थीं. किसी ने उनकी आवाज सुनी और वहां जाकर देखा. लोपेज ने कहा कि वो नहीं जानतीं कि कंटेनर में कैसे बंद हुईं. वो किन परिस्थितियों में यहां फंसी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. कोकोआ पुलिस विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर इस मामले के बारे में कुछ पता चले तो इसकी जानकारी उनके नंबर पर फोन करके दें. इससे पहले भी अमेरिका से ऐसा ही एक मामला सामने आया था. जिसमें कंटेनर के भीतर एक कुत्ता फंसा हुआ था. वो एक हफ्ते से भूखा प्यासा था. उसे देखकर अधिकारियों का दिल पसीज गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










