
कंक्रीट से लदे ट्रक को चीरते हुए निकली ट्रेन, खौफनाक VIDEO हुआ वायरल
AajTak
ट्रेन और ट्रक की टक्कर का जो वीडियो सामने आया है, वो काफी हैरान करने वाला है. हादसे में ट्रेन पटरी से उतर गई. उसके कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए. जबकि ट्रक के परखच्चे हो गए. वीडियो को मौके पर खड़े एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था जो अब वायरल हो रहा है.
ट्रेन और ट्रक की टक्कर का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस हादसे में ट्रेन बेपटरी हो गई, वहीं ट्रक के परखच्चे उड़ गए. घटना अमेरिका के Tennessee की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते मंगलवार को एक ट्रक 134 फीट लंबी कंक्रीट की रेलिंग को लेकर रेल फाटक क्रॉस कर रहा था. तभी सामने से तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गई.
ट्रक का कुछ हिस्सा फाटक क्रॉस कर चुका था लेकिन पीछे कंक्रीट की रेलिंग का हिस्सा रह गया था. मालगाड़ी की इसी हिस्से से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग समेत ट्रक के परखच्चे उड़ गए.
ट्रेन पटरी से उतर गई. उसके कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए. इंजन भी बुरी तरह डैमेज हो गया. हादसे में कुछ लोगों को चोटें आईं हैं. हालांकि, किसी की स्थिति गंभीर नहीं है.
Shocking moment train crashes into truck carrying massive concrete beam and derails pic.twitter.com/9KWAM3o2s3
ट्रेन और ट्रक की टक्कर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मौके पर खड़े किसे राहगीर ने रिकॉर्ड किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ट्रक कंक्रीट की रेलिंग ले जा रहा है. इसी बीच ट्रेन आ जाती है. रेलवे फाटक पर ही दोनों की जोरदार टक्कर हो जाती है.
Chattanooga Fire is assisting with a train derailment in Collegedale. It happened Tues afternoon (12/20/22) at Apison Pike & University Dr. Chattanooga companies on scene: Battalion Chief for District 1, Battalion Chief for District 2, Special Operations Division, CFD Hazmat Team pic.twitter.com/yFWcgbwbBX

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










