
'...और सपना पूरा हो गया', ओलंपिक मेडल जीतने वालीं मनु भाकर ने आजतक से Exclusive बातचीत में क्या कहा
AajTak
Olympic medalist Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. इसके बाद उन्होंने आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत भी की है. . इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह यह मेडल जीतने के बाद उनका सपना पूरा हो गया.
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. मनु भाकर की जीत के साथ ही भारत का मेडल का खाता खुला है. उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है. मनु ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है, निशानेबाजी में कोई भी मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
ओलंपिक में मनु के मेडल जीतने के बाद आज तक ने उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह यह मेडल जीतने के बाद उनका सपना पूरा हो गया. मनु ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है, निशानेबाजी में कोई भी मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
मनु भाकर ने आजतक से कहा,'अब तक जितनी भी मेहनत की है, आज उसका फल मिला है. लंबे समय से मेरी चाहत थी कि मैं देश के लिए एक ओलंपिक मेडल जीतूं और वो सपना आज पूरा हो गया है.' बातचीत के दौरान उन्होंने भगवत गीता का भी जिक्र किया. मनु ने कहा,'मुझे लगता है कि वर्तमान समय में भी भगवत गीता की काफी प्रासंगिकता बनी हुई हैं. कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि सदियों पुरानी चीज आज भी प्रासंगिक बनी हुई है. अगर आज भी गीता को ध्यान से पढ़ा जाए तो हम रोजमर्रा की जिंदगी में उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.'
अच्छा नहीं रहा साल 2022: मनु
मनु भाकर ने कहा,'टोक्यो ओलंपिक मेरे लिए काफी निराशाजनक रहा था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या गलत किया और क्या नहीं करना चाहिए. 2022 का साल भी मेरे लिए ज्यादा अच्छा नहीं था. मैं अंदर से खुश नहीं थी. लेकिन जब 2023 में जसपाल सर के साथ प्रैक्टिस शुरू की तो उन्होंने मेरे धार्मिक पक्ष को भी बढ़ावा दिया और वहां से मुझे फायदा मिला.'
कराटे और बॉक्सिंग पर देंगी ध्यान

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







