
'ओ स्त्री रक्षा करना' केंद्र हो या राज्य यही बना जीत का मंत्र, क्या नीतीश की भी सत्ता बचाएंगी महिला वोटर?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है. बिहार में यह पहली बार नहीं हुआ बल्कि 2010 से यही पैटर्न दिख रहा है. महिलाएं अब सिर्फ वोट ही नहीं दे रही है बल्कि सत्ता को बचाने और हटाने में भी अपना रोल अदा कर रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नीतीश कुमार की सरकार को महिलाएं बचाएंगी?
देश में महिला मतदाताओं का वोटिंग पैटर्न बदल रहा है. महिलाएं अब सिर्फ पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर ही नहीं चल रही हैं, बल्कि वोटिंग करने में भी आगे नजर आती हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 66.91 फीसदी हुआ है, जिसमें 71.06 फीसदी वोट महिलाओं ने किए हैं तो और 62.8 फीसदी वोट पुरुषों ने दिए हैं। इस तरह पुरुषों से 8.26 फीसदी ज्यादा महिलाओं ने वोट किए हैं.
सियासत में जाति, धर्म, उम्र और पेशे के आधार पर मतदाता कई तरह के वोट बैंक में बंटे हुए हैं. सियासी दल महिलाओं को भी ऐसे ही वोट बैंक के तौर पर देखते हैं, क्योंकि उनके वोटिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव आया है.
देश में महिलाओं का बदलता वोटिंग पैटर्न
बिहार चुनाव ही नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव और दूसरे राज्यों में भी महिलाओं का वोटिंग पैटर्न बदला हुआ नजर आता है. महिलाएं केवल पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग ही नहीं कर रही हैं, बल्कि अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट कर रही हैं. इस तरह से महिलाएं अब सियासी तौर पर सत्ता बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखती हैं.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








