
ओल्ड राजेंद्र नगर ही नहीं, सिविल सर्विस की तैयारी के लिए ये हैं देश के टॉप-5 शहर, जहां है छात्रों की भीड़
AajTak
ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद देश में कोचिंग संस्थानों के छात्रों की समस्याओं को लेकर खूब बात हो रही है. ओल्ड राजेंद्र नगर में किन हालातों में संकरी गलियों के घुटन भरे माहौल में रहकर छात्र तैयारी कर रहे हैं. ऐसे सेंटर सिर्फ दिल्ली ही नहीं देश के अलग अलग राज्यों में भी हैं.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में अचानक पानी आने से तीन छात्रों की मौत हो जाती है. ये तीन ऐसे युवा थे जो अपनी आंखों में सिविल सर्विस पाने, IAS-IPS बनने का सपना लेकर दिल्ली आए थे. यहां के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके की संकरी गलियों में छोटे-छोटे केबिन नुमा कमरों में रहकर तैयारी में जुटे थे. सिर्फ ये तीन बच्चे या सिर्फ ओल्ड राजेंद्र नगर ही ऐसी जगह नहीं है जहां छात्रों का संघर्ष नजर आ रहा है. कमोबेश देश के तमाम शहरों में भी ऐसे ही हालात हैं.
ओल्ड राजेंद्र नगर: इंच-इंच की है कीमत
ओल्ड राजेंद्र नगर में रहकर तैयारी कर रहे छात्र रूपेंद्र बताते हैं कि इस इलाके में जैसे हर कोई पैसे का भूखा है. ये लोग पैसों के इतने भूखे हैं कि यहां 20 हजार में छोटा सा कमरा मिलता है. वैसे ही बेसमेंट में लाइब्रेरी खोलकर छात्रों को एक एग्जिट देते हैं. आपको हर कदम पर आपको एक बेसमेंट लाइब्रेरी मिलेगी, इनकी संख्या करीब 60 से 70 हैं. इसमें हरेक में 300-400 छात्र पढ़ते हैं. ये सारे एक फार्मूला फॉलो करते हैं, वन एंट्री वन एग्जिट. इसमें कोई हादसा होने पर छात्र भाग नहीं पाते.
मुखर्जी नगर में भी ऐसे ही है हालात
दिल्ली में ही आईएएस आईपीएस की तैयारी का दूसरा हब मुखर्जी नगर भी ऐसे ही हालात झेल रहा है. कुछ महीनों पहले ही यहां एक कोचिंग सेंटर में आग लगी तो बच्चे ऊपर से ऐसे कूद रहे थे जैसे कोई खिलौने हों. यहां के माहौल, नेहरू विहार तक रिहाइशी इलाके में कमरों की भारी कीमत, कम सुविधाएं, महंगी फीस, एक कोचिंग में हजारों छात्र जैसी समस्याएं ये सब छात्र झेल रहे हैं. मुखर्जी नगर में रहकर पिछले 4 साल से तैयारी कर रहे छात्र ओम अग्रवाल कहते हैं कि हम लोग समय समय पर अपनी समस्याएं उठाते रहते हैं, लेकिन यहां छात्र पढ़ाई करने आते हैं, किसी के पास इतना टाइम नहीं होता कि वो रोज प्रदर्शन करे, कोर्ट कचहरी करे. ओम कहते हैं कि हमने कल भी एक प्रदर्शन करके मांग की थी कि हरहाल में बेसमेंट में क्लासेज और लाइब्रेरी बंंद हों. इसके अलावा हमारे इलाके में जलभराव, तारों के बिछे जाल से निजात मिले ताकि फिर कोई नीलेश गेट से चिपक अपनी जान न दे. ओम कहते हैं कि हाल ही में एक यूपीएससी एस्पिरेंट जिस तरह ट्रांसफॉर्मर में चिपककर मरा, ये हमें झकझाेर कर रख देता है.
प्रयागराज में भी होती हैं कोचिंग्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










