
ओले-बारिश से गेहूं-सरसों की फसल बर्बाद, खेतों में भारी नुकसान से टूटी किसानों की कमर!
AajTak
Crops Destroyed Due to Rain: बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर खेतों में किसानों की फसलों पर दिखाई दिया है. ज्यादातर जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा. वहीं, सरसों की फसल को नुकसान हुआ है. बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को भी नुकसान पहुंचा है. तेज हवाओं के चलने से आम और लीची के बौर भी झड़े हैं.
Rain Effected Farmers Crop: राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है. ओले और बारिश से खेतों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीते सप्ताह से मौसम में बदलाव हो रहा है. जिससे एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसानों पर मौसम की भारी मार पड़ी है.
मौसम का सबसे ज्यादा असर खेतों में किसानों की फसलों पर दिखाई दिया. ज्यादातर जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा. वहीं, सरसों की फसल को नुकसान हुआ है. बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को भी नुकसान पहुंचा है. तेज हवा चलने से आम और लीची के बौर को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में इस साल आम और लीची के उत्पादन में भी कमी आने की आशंका जताई जा रही है.
बारिश के बाद फसलों में रोग एवं कीट लगने का डर भी बढ़ रहा है. किसानों का कहना है कि बारिश के बाद फसल में कई तरह के रोग लगने की आशंका होती है. ऐसे में ओले-बारिश से फसलों को नुकसान होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं.
भारी बारिश से खेतों में भरा पानी वाराणसी में ओलावृष्टि और बारिश की वजह से फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान है. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के खेतों में कटी गेहूं-चना व अन्य फसलों के भीगने और खेतों में पानी भरने से किसानों का नुकसान हुआ है. किसानों ने सरकार से फसल बीमा के तहत मुआवजे की मांग की है.
नुकसान से परेशान किसान ने दी जान राजस्थान के बूंदी जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि से परेशान 60 साल के किसान ने बीते दिन यानी रविवार को जान दे दी. बारिश के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने से बूंदी जिले के तलेरा इलाके के पृथ्वीराज नाम के किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है. बता दें कि राजस्थान के कोटा, बूंदी जिले में बीते 3-5 दिन लगातार हुई बारिश और ओले से फसलों को नुकसान हुआ है.
मराठवाड़ा में 62000 हेक्टयर से अधिक फसल बर्बाद मराठवाड़ा के कई जिलों में बेसौसम बरसात से 62000 हेक्टयर से अधिक खेतों की फसलें क्षतिग्रस्त हो गई है. औरंगाबाद, हिंगोली, नांदेड़, बीड, लातूर में सबसे अधिक नुकसान देखने को मिला है. जबकि उस्मानाबाद में इस तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






