
ओलंपियन से इनामी आरोपी बने सुशील कुमार की ऐसे हुई थी गिरफ्तारी, अब सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, जानें पूरी कहानी
AajTak
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है. जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में कोर्ट ने सुशील को सात दिन में सरेंडर करने का आदेश दिया है. पढ़िए गिरफ्तारी से लेकर जमानत तक... इस मामले की पूरी कहानी.
Sagar Dhankhar Murder Case: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में उस काली रात हुए एक जुर्म ने देश के सबसे बड़े पहलवान की तकदीर पलट दी? ओलंपिक पदक, वर्ल्ड टाइटल, कॉमनवेल्थ गोल्ड. सबकुछ था सुशील कुमार के पास, लेकिन जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या ने उसकी इमेज को मिट्टी में मिला दिया. फरारी के दिनों में वो ठिकाने बदलता रहा. पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करती रही. उसका गैंगस्टर कनेक्शन भी सामने आया और पुलिस देशभर में उसे तलाश करती रही. बाद में वो सलाखों के पीछे जा पहुंचा.
ये कहानी है सुशली कुमार की, जिसे उसकी करतूत ने खेल के अखाड़े से जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया. वो जमानत पर बाहर था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी है और सात दिन में सरेंडर का आदेश दे दिया है. आगे पढ़िए, कैसे देश का एक चैंपियन ‘कातिल’ सबसे चर्चित कैदी बन गया.
सुप्रीम कोर्ट का फैसला ओलंपिक पदक विजेता और मशहूर पहलवान सुशील कुमार को जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है और सात दिन के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है. यह फैसला सागर के पिता अशोक धनखड़ की याचिका पर सुनवाई के बाद आया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सुशील गवाहों और उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है.
हाईकोर्ट का आदेश रद्द सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के 4 मार्च 2024 के आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें सुशील कुमार को जमानत दी गई थी. हाईकोर्ट ने लंबी कैद और ट्रायल की धीमी रफ्तार को देखते हुए जमानत दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे अस्वीकार करते हुए सख्त रुख अपनाया.
स्टेडियम में पीट-पीटकर हत्या मई 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में सुशील कुमार और उनके साथी पहलवानों का नाम सामने आया. पुलिस के मुताबिक, सुशील ने अपने गुट के साथ मिलकर सागर पर डंडों और हथियारों से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई.
विवाद की असली वजह सागर धनखड़ पहले सुशील कुमार का बड़ा फैन और नेशनल जूनियर चैंपियन था. लेकिन दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया. सागर सुशील की पत्नी के फ्लैट में किराए पर रहता था और उसने दो महीने का किराया दिए बिना फ्लैट छोड़ दिया था. इसी बात को लेकर सुशील नाराज़ था और यही विवाद हत्या की वजह बन गया.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









