
ओलंपिक में भारतीय एथलीट्स की ड्रेस पर छपे इस लोगो पर क्यों मचा बवाल?
AajTak
ओलंपिक 2024 के शुरुआती दिन भारत के लिए एक अच्छी खबर आई. महिला शूटर मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का 12 साल का सूखा खत्म कर दिया लेकिन इसके साथ ही ओलंपिक सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों को ड्रेस को लेकर एक विवाद का सामना करना पड़ा.
ओलंपिक 2024 के शुरू होते ही भारत के लिए एक अच्छी खबर आई. महिला शूटर मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शूटिंग में भारत का 12 साल का सूखा खत्म कर दिया. लेकिन, ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों को ड्रेस को लेकर एक विवाद भी खड़ा हो गया है. दरअसल, जिस ड्रेस को पहनकर भारतीय एथलीट सेरेमनी में शरीक हुए थे, उसपर एक लोगो पर विवाद हुआ है.
इस सिलसिले में डिज़ाइनर तरुण ताहिलियानी को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिन्होंने इस ड्रेस को डिजाइन किया है. इन कपड़ों को यूजर्स सस्ता और घटिया बताकर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए समझते हैं कि यह पूरा विवाद कहां से शुरू हुआ, इस विवाद की वजह क्या है, और इस पर डिज़ाइनर तरुण ताहिलियानी का क्या कहना है.
क्या है विवाद?
विवाद की शुरुआत ओलंपिक सेरेमनी की शाम हुई जब भारत के एथलीटों की तस्वीरें दुनिया के सामने आईं. उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एथलीटों के ड्रेस की तस्वीरें वायरल होने लगीं. अधिकांश यूजर्स को एथलीट्स की ड्रेस पसंद नहीं आई. कुछ लोगों का कहना था कि इतने बड़े इवेंट में भारतीय परिधानों को दुनिया के सामने शोकेस करने का मौका गंवा दिया गया. साथ ही कुछ यूजर्स ने इस बात की शिकायत थी कि आखिर डिज़ाइनर ने इस ड्रेस में अपने लोगो का इस्तेमाल क्यों किया.
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- तरुण ताहिलियानी ने यह ड्रेस डिज़ाइन की है, उन्होंने ड्रेस के किनारों पर तस्व का लोगो भी लगाया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










