
ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव ने इस्तीफा देकर लगाए ये आरोप
AajTak
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अभय नंदन बरनवाल ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी प्रमुख पर परिवारवाद, अवसरवाद के साथ ही अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं. बरनवाल ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर टिकट बेचने का काम करते हैं. इसी वजह से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता परेशान हैं और इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो रहे हैें.
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को तगड़ा झटका लगा है. यूपी के देवरिया निवासी प्रदेश महासचिव अभय नंदन बरनवाल ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों से आहत हैं. अभय नंदन बरनवाल ने पार्टी प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
अभय नंदन बरनवाल ने कहा "ओम प्रकाश राजभर कहते हैं कि चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करो. नेता और कार्यकर्ता पांच साल तैयारी करते हैं. इसके बाद जब चुनाव आता है, तो राजभर किसी पार्टी से गठबंधन कर लेते हैं. फिर कहते हैं कि टिकट नहीं मिली, तो अब हम क्या करें".
बरनवाल का आरोप है "ओम प्रकाश राजभर टिकट बेचने का काम करते हैं. रिटायर्ड अधिकारियों से मोटी रकम लेकर कार्यकर्ताओं का शोषण करते हैं. पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता राजभर की इस अवसरवादी नीति से परेशान होकर इस्तीफा दे रहे हैं."
उन्होंने आगे कहा, "राजभर ने 2017 के साथ ही 2022 में भी यही काम किया. अपने और बेटे के लिए टिकट लेकर वो पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को मजधार में छोड़ देते हैं. इस वजह से अब कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट गया है."
बरनवाल ने कहा कि बात केवल टिकट की नहीं है. यह सिस्टम की बात है. जब ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी के गठन के समय कहा था कि न वो चुनाव लड़ेंगे न ही परिवार का कोई सदस्य. मगर, जैसे ही किसी बड़ी पार्टी से समझौता होता है, ये चुनाव लड़ते हैं. इनका लड़का चुनाव लड़ता है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










