
ओम प्रकाश चौटाला: 87 की उम्र में पास की थी 10वीं-12वीं परीक्षा, बन चुकी है ये फिल्म
AajTak
Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान दिया. उनकी प्रेरणादायक कहानी पर एक फिल्म भी बनी है.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. इनेलो सुप्रीमो को सुबह 11.30 बजे हॉस्पिटल लाया गया था, करीब 12 बजे के बाद आखिरी सांस ली. चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है. लेकिन जाने से पहले उन्होंने ऐसी मिसाल कायम की, जो हमेशा याद रहेगी.
कल्पना कीजिए, जब आपके आसपास के लोग रिटायर होकर आराम कर रहे होते हैं, तब आप 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास कर रहे हों! हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ठीक यही किया था. उन्होंने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि प्रथम श्रेणी में पास की. 'सीखने की कोई उम्र नहीं होती', उन्होंने इस कहावत को साबित किया था. उन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया कि अगर मन में ठान लिया जाए तो कुछ भी मुमकिन है.
ओम प्रकाश चौटाला की कहानी से प्रेरणा लेकर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम 'दसवीं' था. फिल्म एक्टर अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म में एक नेता का किरदार निभाया था, जिन्होंने भर्ती घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद तिहाड़ जेल में अपनी सजा काटते हुए कक्षा 10 की परीक्षा दी थी, दसवीं में अभिषेक बच्चन और निमरत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई है.
ओम प्रकाश चौटाला ने 2019 में अपनी कक्षा 10 की परीक्षा दी, लेकिन वे अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे. फिर भी वे पीछे नहीं हटे, उन्होंने साल 2021 में इंग्लिश का पेपर दिया और 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा बोर्ड से 12वीं परीक्षा भी फर्स्ट डिवीजन से पास की थी.
आज ओम प्रकाश चौटाला के निधन से पूरा देश शोक में है. उन्होंने राजनीति में तो बहुत कुछ किया, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में जो उन्होंने किया, वो और भी खास था. उनकी कहानी हमेशा याद रखी जाएगी. अगर आप भी कुछ नया सीखना चाहते हैं? तो अभी देर नहीं हुई है. आज ही एक नई किताब उठा लीजिए या कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर लीजिए.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








