
ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कई लोगों ने छोड़ी पार्टी
AajTak
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित करीब 30 लोगों ने पार्टी से बगावत कर दी है. पार्टी छोड़ने वाले इन लोगों ने ओमप्रकाश राजभर पर कई आरोप भी लगाए.
ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ उनकी भारतीय सुहेलदेव पार्टी में बगावत के सुर फूट पड़े हैं. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित अन्य तमाम पदाधिकारियों ने पार्टी से सोमवार को अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और मुख्तार अंसारी के कहने पर इन लोगों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.
ओमप्रकाश राजभर के करीबी और 2017 के विधानसभा चुनाव में मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी रहे महेंद्र राजभर ने पार्टी के पदाधिकारियों और बागी नेताओं के साथ मऊ के गाजीपुर तिराहा पर प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी.
प्रेस वार्ता के दौरान बागी नेताओं ने ओमप्रकाश राजभर मुर्दाबाद और महेंद्र राजभर जिंदाबाद के नारे भी लगाए. जहां एक तरफ अखिलेश यादव से अलग होने के बाद वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त कर ओमप्रकाश राजभर अपने समाज का एक बड़ा नेता होने का दावा कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ पार्टी में इस प्रकार की फूट से उनके सामने दिक्कतें आ सकती हैं.
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लगाया उपेक्षा का आरोप
सुभासपा के कार्यवाहक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मऊ सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राजभर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस वजह से इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि ओमप्रकाश राजभर अपनी लड़ाई से भटक चुके हैं. कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है. इसलिए हम सभी पार्टी से 25 से 30 की संख्या में सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जब भी कोई कार्यक्रम करना होता है तो कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर वह कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी करते हैं, जब कार्यकर्ता के सम्मान की बात आती है तो उन्हें नहीं पूछा जाता, न ही उनसे राय ली जाती है. बस दो से तीन लोग निर्णय लेते हैं. उन्होंने कहा कि राजभर अपने बड़े भाई मुख्तार अंसारी से भी राय लेकर पार्टी चलाते हैं. इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







