
ओडिशा: KIIT यूनिवर्सिटी में एक और छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, निर्माणाधीन इमारत के पास मिला शव
AajTak
भुवनेश्वर के किट विश्वविद्यालय के बी.टेक छात्र अर्णब मुखर्जी की लाश मांचेश्वर क्षेत्र के एक निर्माणाधीन इमारत के पास मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है. छात्र वहां कैसे पहुंचा, यह रहस्य बना हुआ है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है.
भुवनेश्वर के किट (KIIT) विश्वविद्यालय के एक थर्ड ईयर के बी.टेक छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई. मंगलवार को मांचेश्वर थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन इमारत के पास छात्र का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी अर्णब मुखर्जी के रूप में हुई है.
विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में रहता था अर्णब किट विश्वविद्यालय में बी.टेक तृतीय वर्ष का छात्र था और विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में रहता था. लेकिन वह अपनी हॉस्टल से दूर निर्माणाधीन इमारत तक कैसे पहुंचा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी.
मांचेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा.
इस मामले को लेकर किट विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जाएगी.
पहले भी आ चुकी हैं ऐसी खबरें अर्णब की संदिग्ध मौत ने छात्रों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है. हाल के वर्षों में किट विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ अन्य छात्रों की भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है. पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








