
ओडिशा: 4 साल से महिला टीचर को नहीं मिली थी सैलरी, पति ने शिक्षा विभाग की अफसर को पीटा
AajTak
बालिका हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शांतिलता साहू चार महीने से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय परिसर में धरना देकर चार साल से रुका हुआ वेतन जारी करने की मांग कर रही थी.
ओडिशा के गंजाम जिले में शिक्षा विभाग में तैनात महिला अधिकारी को मंगलवार को एक शिक्षिका के पति ने कथित तौर पर पीट दिया. आरोप है कि महिला शिक्षिका को पिछले चार साल से वेतन नहीं मिल रहा था. बार-बार शिकायत करने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा था, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया. बहरहाल, अधिकारी द्वारा पुलिस से शिकायत दर्ज करने के बाद दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
'4 महीने से वेतन बहाली के लिए दे रहे थे धरना'
जानकारी के मुताबिक, बेलागुन्था में बालिका हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शांतिलता साहू चार महीने से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय परिसर में धरना देकर चार साल से रुका हुआ वेतन जारी करने की मांग कर रही थीं. दंपति ने मंगलवार को डीईओ को उस समय रोका जब वह भोजन के लिए जा रही थीं. पुलिस ने बताया कि जब डीईओ शांतिलता से बात कर रही थीं, तभी उसके पति ने अधिकारी के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया.
'शिकायत के बाद भी नहीं किया निलंबित'
घटना के बाद पुलिस जब दोनों को गिरफ्तार कर वैन में बैठा रही थी तो शांतिलता फूट-फूटकर रोने लगी. उस दौरान उसने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से उसका वेतन रोका गया था. उसने कहा कि शिकायत के बाद भी न तो महिला अधिकारी को निलंबित किया जा रहा था और न ही आलाधिकारी उसे कोई नोटिस दे रहे थे.
बुलाने पर भी शिक्षिका ने नहीं जॉइन की ड्यूटी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









