
ओडिशा में ठग रैकेट का भंडाफोड़... नकली संगठन के नाम पर लोगों से ठगी, फर्जी PSO संग घूमकर भौकाल बनाता था शातिर
AajTak
ओडिशा पुलिस ने एक ठग रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो नकली संगठन के नाम पर लोगों से ठगी करता था. आरोपी फर्जी PSO के साथ घूमता था और लोगों को भ्रमित कर उनसे पैसे ऐंठता था. ये गिरोह दिल्ली, हरियाणा और ओडिशा में सक्रिय था. पुलिस अब नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठग रैकेट का पर्दाफाश किया है. आरोपी खुद को 'सोशल जस्टिस फॉर वुमेन एम्पावरमेंट' नामक एक फर्जी संगठन का चेयरमैन बताकर कई लोगों को ठगता था. पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी रिंकू को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका सहयोगी मनिंदर भी पुलिस की गिरफ्त में है.
पुलिस के मुताबिक, रिंकू पिछले कुछ समय से भुवनेश्वर के मैत्री विहार इलाके में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था. वह खुद को केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़ा वरिष्ठ अधिकारी बताकर शहर में घूमता था. रिंकू पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के साथ काफिले में भौकाल जमाने की कोशिश करता था. ताकि लोगों को लगे कि वह किसी बड़े सरकारी पद पर है.
जानकारी के मुताबिक, रिंकू लोगों को सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था और इसके बदले भारी रकम वसूलता था. वह अपने फर्जी महिला सशक्तिकरण संगठन का नाम लेकर प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाता और खुद को महिला अधिकारों के लिए काम करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता बताता था.
जब रिंकू की गतिविधियों पर शक हुआ, तो कमिश्नरेट पुलिस ने गृह मंत्रालय (MHA) से संपर्क किया. मंत्रालय ने पुष्टि की कि ऐसा कोई व्यक्ति या संगठन अस्तित्व में नहीं है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिंकू और उसके सहयोगी मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया.
हरियाणा पुलिस से साझा की गई जानकारी
भुवनेश्वर पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की जानकारी हरियाणा पुलिस से भी साझा की गई है ताकि इस ठग गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके.पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस ठगी का शिकार हुआ है या इनसे जुड़ी कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत सामने आए.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









