
'ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं', 'ओडिशा पर्व 2024' में बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, '10 साल पहले केंद्र सरकार, ओडिशा को जितना बजट देती थी, आज ओडिशा को उससे तीन गुना ज्यादा बजट मिल रहा है. इस साल ओडिशा के विकास के लिए पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा बजट दिया गया है. हम ओडिशा के विकास के लिए हर सेक्टर में तेजी से काम कर रहे हैं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'ओडिशा पर्व 2024' कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि अतीत से लेकर आज तक ओडिशा ने देश को हमेशा सक्षम नेतृत्व दिया है. ये भी हमारे सामने है. उन्होंने कहा, 'आज ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं. ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है.'
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आप सबको और ओडिशा के सभी लोगों को 'ओडिशा पर्व' की बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इस साल 'स्वभाव कवि' गंगाधर मेहर की पुण्यतिथि का शताब्दी वर्ष भी है. मैं इस अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं.'
'ओडिशा ने देश को दिया सक्षम नेतृत्व'
उन्होंने कहा, 'अतीत से लेकर आज तक, ओडिशा ने देश को कितना सक्षम नेतृत्व दिया है, ये भी हमारे सामने है. आज ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं. ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है. उनकी प्रेरणा से आज भारत में आदिवासी कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू हुई हैं. ये योजनाएं सिर्फ ओडिशा में ही नहीं, पूरे देश के आदिवासियों का हित कर रही हैं.'
'आज ओडिशा को तीन गुना बजट मिल रहा'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'ओडिशा को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए 10 साल से चल रहे अनवरत प्रयास ओडिशा के लिए नए भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं. 2024 में ओडिशावासियों के अभूतपूर्व आशीर्वाद ने इस उम्मीद को नया हौसला दिया है. आज पूरे पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा के कामों में तेजी लाई गई है.'

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










