
ओडिशा: आय से 253 फीसदी अधिक संपत्ति... तहसीलदार अरेस्ट, छापे में मिली करोड़ों की प्रोपर्टी
AajTak
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के एडिशनल तहसीलदार कुलमणि पटेल के घर पर हुई छापेमारी में उनकी आय से अधिक करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला है. यह छापेमारी बुधवार को सुंदरगढ़ में उनके आठ ठिकानों पर की गई. पटेल के पास अपने ज्ञात आय के स्रोत से 253 फीसदी अधिक अवैध संपत्तियां मिली.
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के एडिशनल तहसीलदार कुलमणि पटेल (Kulamani Patel) को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सतर्कता निदेशालय (Vigilance Directorate) ने इससे पहले उनके घर पर छापेमारी की, जिसमें उनकी अकूत संपत्ति का पता चला. अधिकारियों का कहना है कि इन संपत्तियों में एक करोड़ रुपये की तीन मंजिला इमारत, 46 लाख रुपये की दोमंजिला इमारत, तीन घर और 21 प्लॉट शामिल हैं.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी मिली थी कि तंगरापल्ली के एडिशनल तहसीलदार कुलमणि पटेल ने अवैध रूप से आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है, जिसके बाद बुधवार को सुंदरगढ़ में उनसे जुड़े आठ स्थानों पर छाेपमारी की गई.
अधिकारियों का कहना है कि तंगरापल्ली के एडिशनल तहसीलदार पटेल की संपत्तियों पर की गई इन छापेमारियों में करोड़ों रुपयों की चल और अचल संपत्तियों का पता चला.
पटेल के पास अपने ज्ञात आय के स्रोत से 253 फीसदी अधिक अवैध संपत्तियां मिली. इन अवैध संपत्तियों के स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










