
ऑस्ट्रेलिया में तेजी से फैल रही है मांस खाने वाली बीमारी बुरुली अल्सर, साइंटिस्ट परेशान
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स की एड़ी में पीछे की तरह एक लाल निशान बना. वह ठीक नहीं हो रहा था. तीन हफ्ते में उस जगह पर छेद हो गया. शख्स तुरंत मेलबर्न स्थित ऑस्टिन अस्पताल गया. ये बात है पिछले साल अप्रैल के महीने की जब ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस तेजी से फैला हुआ था. वहां उसे पता चला कि यह मांस खाने वाली बीमारी है. पिछले कुछ सालों में इसके मामले देश में बढ़े हैं. अब यह बीमारी डॉक्टरों को परेशान कर रही है...
ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स की एड़ी में पीछे की तरह एक लाल निशान बना. वह ठीक नहीं हो रहा था. तीन हफ्ते में उस जगह पर छेद हो गया. इस छेद को अपने पैरों में लेकर चल रहा शख्स तुरंत मेलबर्न स्थित ऑस्टिन अस्पताल गया. ये बात है पिछले साल अप्रैल के महीने की जब ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस तेजी से फैला हुआ था. (फोटोःगेटी) वहां डॉक्टरों ने बीमार शख्स एडम नोएल्स को बताया कि वह जल्द ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद वह उस छेद के अंदर हड्डियां दिखने लगी थी. ये छेद बढ़कर टेबल टेनिस के बॉल जितना बड़ा हो गया था. फिर वह ऑस्ट्रेलिया के अत्यधिक आधुनिक अस्पताल सेंट विंसेंट गया. एक हफ्ते की जांच के बाद पता चला कि उसे मांस खाने वाली बीमारी बुरूली अल्सर (Flesh Eating Disease Buruli Ulcer) हुई है. (फोटोःगेटी) बैक्टीरिया की वजह से होने वाली बीमारी बुरूली अल्सर (Buruli Ulcer) आपके शरीर में घाव पैदा करता है. अगर सही समय पर इलाज न हो तो आपके शरीर के अंग को काटकर निकालना पड़ सकता है. डॉक्टरों ने जब एडम से पूछा कि वह दिन भर में क्या करता है. उसकी दिनचर्या जानी. क्योंकि एडम को ये बीमारी कहां से हुई ये पता करना बेहद जरूरी था. (फोटोःगेटी)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









