
ऑस्कर: द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, नाटू-नाटू को बेस्ट गीत का अवॉर्ड
The Wire
95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गीत 'नाटू-नाटू' को चुना गया है, वहीं कार्तिकी गोंसाल्वेस द्वारा निर्देशित 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म चुनी गई है.
नई दिल्ली: 95वें अकादमी अवॉर्ड के लिए भारत से हुए दो नॉमिनेशन आखिर जीत गए हैं. सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में भारतीय वृत्तचित्र ‘द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स’ को पुरस्कार मिला है, वहीं एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के चर्चित गीत ‘नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल गीत चुना गया है. With utmost gratitude, we are thrilled to announce that ‘The Elephant Whisperers’ has won The Academy Award for ‘Best Documentary Short'✨#AcademyAwards #Oscars #Oscars95 #TEW #TheElephantWhisperers #IndiaatOscars pic.twitter.com/sqBHOywGOO We’re blessed that #RRRMovie is the first feature film to bring INDIA's first ever #Oscar in the Best Song Category with #NaatuNaatu! 💪🏻
‘द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स’ अपनी श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म है. कार्तिकी गोंसाल्वेस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा प्रोड्यूस की गई 39 मिनट की यह फिल्म तमिल में है और पशुओं और इंसानों के बीच प्रेम की कहानी है. तमिलनाडु के मुदुमलाई नेशनल पार्क के एक दंपत्ति- बोमन और बेली की यह कहानी उनके हाथी के एक अनाथ बच्चे रघु से रिश्ते को दर्ज करती है. — Sikhya Entertainment (@sikhyaent) March 13, 2023 No words can describe this surreal moment. 🙏🏻
ऑस्कर की दौड़ में इस फिल्म का मुकाबला ‘हॉलआउट, द मार्था मिचेल इफ़ेक्ट, स्ट्रेंजर एट द गेट और हाउ डू यू मेज़र अ ईयर? से था. फिल्म दिसंबर 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी. Dedicating this to all our amazing fans across the world. THANK YOU!! ❤️❤️❤️
JAI HIND!🇮🇳 pic.twitter.com/9g5izBCUks

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने ‘प्रेस नोट 3’ के जरिए भारत के साथ स्थल सीमा साझा करने वाले देशों, मुख्य रूप से चीन पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. यह नियम इन देशों से आने वाले स्वत: निवेश पर रोक लगाता था. विपक्षी दलों ने इस निर्णय को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते मार्च 2026 की शुरुआत से विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ), जो किसी एयरलाइन की परिचालन लागत का लगभग 40% हिस्सा होता है, की आपूर्ति में रुकावटों के कारण क़ीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसके चलते एयर इंडिया समूह ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर चरणबद्ध तरीके से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है.

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडरों को लेकर चिंता बढ़ गई है. कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. हालांकि सरकार ने देश में गैस की कमी से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति घबराहट में बढ़ी बुकिंग और वितरण बाधाओं से बनी है.






