
ऑफिस में प्रेग्नेंट महिला को दिया जा रहा था Slow Poison, पकड़ी गई कलीग, वजह कर देगी हैरान
AajTak
चीन के हुबेई प्रांत में एक गवर्नमेंट अफेलेटेड इंस्टीट्यूशन में काम करने वाली एक गर्भवती महिला के साथ जो हुआ वह उसने सपने में भी नहीं सोचा था. दरअसल, उसके बच्चे को गिराने के लिए उसे स्लो प्वाइजन दिया जा रहा था.
एक चीनी महिला ने ऑफिस के अधिक काम से बचने के लिए अपनी ही कलीग के साथ जो हरकत की वो सोच कर भी हैरानी होती है. हुबेई प्रांत में एक गवर्नमेंट अफेलेटेड इंस्टीट्यूशन में काम करने वाली एक गर्भवती महिला को दफ्तर में अचानक पानी का स्वाद अजीब लग रहा था. उसे ये समझ आ गया था कि ऑफिस के पानी में कुछ गड़बड़ है तो उसने सील्ड पानी लाना शुरू किया लेकिन स्वाद में अभी भी कुछ गड़बड़ थी. तभी उसने इसकी जांच का फैसला किया.
इसको लेकर चर्चा में गर्भवती महिला के एक दोस्त ने मजाक में कहा कि दफ्तर में कोई तुम्हें जहर देने की कोशिश कर रहा है. महिला ने इस बात को गंभीरता से लिया और अपने डेस्क पर रिकॉर्डिंग के लिए अपना टैब रख दिया.
इस टैब में रिकॉर्ड हुए वीडियो में उसने देखा कि जब वह अपनी डेस्क पर नहीं थी तो उसकी एक सहकर्मी ने वहां आकर उसकी पानी की बोतल में कुछ पाउडर जैसी चीज मिलाई और वहां से निकल गई.
वीचैट पर बातचीत के स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब उसने कथित 'धीमा जहर' देने वाली कलीग को आड़े हाथ लिया और उससे सवाल किया तो उसके जवाब से स्तब्ध रह गई. उसने कहा कि वह उसके पानी में इसलिए धीमा जहर मिला रही थी ताकि उसकी प्रग्नेंसी टर्मिनेट हो जाए यानी बच्चा गिर जाए.
ऐसा इसलिए क्योंकि अगर वह प्रेग्नेंट रही तो मेटरनिटी लीव पर जाएगी और इस दौरान उसके (जहर देने वाली महिला) ऊपर वर्कलोड बढ़ जाएगा. बस इसी वर्कलोड से बचने के लिए वह महिला की प्रेग्नेंसी को खत्म करने की कोशिश में थी.
पीड़ित महिला ने मामले को लेकर तुरंत ही पुलिस को सूचित कर दिया है और जांच चल रही है. अधिकारी इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं, क्योंकि अगर यह पता चलता है कि संदिग्ध किसी भी चीज की मदद से नुकसान पहुंचाने के इरादे से काम कर रही थी, तो यह अपराध हो सकता है.ये डरा देने वाला मामला चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग वर्कलोड के चलते ऐसे अपराध के बारे में जानकर हैरान हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










