
ऑफिस में गेम खेलकर महिला ने जीते डेढ़ करोड़ रुपये!
AajTak
Crorepati Woman: ऑफिस में 'व्हाइट एलिफेंड गिफ्ट एक्सचेंज' गेम खेलते हुए महिला की किस्मत पलट गई और उसने लॉटरी टिकट से डेढ़ करोड़ रुपए की इनामी राशि अपने नाम कर ली. महिला अमेरिका के केंटुकी की रहने वाली है. महिला ने लॉटरी में जीत के बारे में पति को बताया तो उन्हें भी पहली बार में यकीन नहीं हुआ.
ऑफिस में 'गेम' खेलते ही महिला की किस्मत खुल गई और उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीत ली. महिला को टैक्स कटने के बाद 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि मिली है. महिला डेंटल सेंटर में ऑफिस मैनेजर के तौर पर कार्यरत है.
अमेरिका के लुइसविले के डेंटल सेंटर में ऑफिस मैनेजर लोरी जेंस (Lori Janes) ने बताया कि 13 दिसंबर को 'व्हाइट एलिफेंड गिफ्ट एक्सचेंज' गेम आयोजित हुआ था. यह गेम उनके ऑफिस में खेला गया. यही गेम खेलते हुए लोरी के नियोक्ता टीजे मैक्स ने उन्हें 2 हजार रुपए का गिफ्ट कार्ड दिया. लेकिन, इस गिफ्ट कार्ड को उनके ही सहकर्मी ने अगले राउंड में 'चोरी' कर लिया.
फिर लोरी को अगले राउंड में बतौर गिफ्ट 2000 रुपए के दो लॉटरी टिकट चुनने का मौका मिला. पहले लॉटरी टिकट को जब उन्होंने स्क्रैच किया तो इससे उन्होंने 4 हजार रुपए की इनामी राशि जीती. वहीं अगले लॉटरी टिकट से लोरी की किस्मत ही खुल गई. 'केंटुकी लॉटरी' के मुताबिक, इस टिकट को स्क्रैच करते ही लोरी ने डेढ़ करोड़ रुपए की इनामी राशि अपने नाम कर ली. यह लॉटरी की टॉप प्राइजमनी थी.
लोरी जेंस ने कहा कि जैसे ही मैंने लॉटरी की राशि जीती सबसे पहले अपने पति को कॉल किया. इस दौरान ऑफिस के अन्य सहकर्मी भी उनके पास में थे. पति को उनकी बात सुनकर यकीन ही नहीं हुआ.
लोरी जेंस इनामी राशि जीतने के बाद उसी दिन लॉटरी हेडक्वार्टर पहुंच गईं. टैक्स कटने के बाद उन्हें 1 करोड़ 3 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई. जेंस ने कहा कि वह इस राशि को अपनी बेटी की एजुकेशन पर खर्च करेंगी.
वैसे 'व्हाइट एलिफेंड गिफ्ट एक्सचेंज' गेम त्योहारी मौसम में खेला जाता है, इसमें आपस में गिफ्ट बदले जाते हैं. यही गेम खेलते हुए लोरी लेंस की किस्मत खुल गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










