
ऑफिस में कौन है जहरीला सांप और कौन है दोस्त? बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट ने बताए लक्षण
AajTak
रॉबर्ट ने सीईओ पॉडकास्ट की डायरी में कहा, बहुत से ऐसे पहलू होते हैं जिनकी मदद से हम धोखा खाने से पहले शख्स की असली फितरत को समझ सकते हैं. उन्होंने बताया कि लोगों के दिमाग को कैसे पढ़ा जाए.
हम अक्सर देखते हैं कि किसी के साथ लंबा समय बिताने के बाद भी हम उसकी असलियत को नहीं पहचान पाते. इसी के चलते हम बुरे धोखे भी खाते हैं. किसी के मीठी बोली के पीछे की कड़वी मानसिकता को वास्तव में पहचानना मुश्किल होता है. ऐसे में हाल में एक बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट ने बताया है कि कैसे किसी परिचित या सहकर्मी की सच्चाई को पहचाना जा सकता है? साथ ही कैसे समझा जाए कि वे उनके बारे में वास्तव में क्या सोचते हैं? स्ट्रैटजी, पावर और सिडक्शन पर कई बेस्टसेलिंग किताबें लिखने वाले रॉबर्ट ग्रीन कहते हैं कि लोगों के मुखौटे के पीछे देखने के कुछ सरल तरीके हैं.
कैसे समझें कि क्या सोच रहा है सामने वाला? रॉबर्ट ने सीईओ पॉडकास्ट की डायरी में कहा, हम आवाज के लहजे से किसी के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं कि वह वास्तव में क्या सोच रहा है. उन्होंने कहा- लोग खूब नाटक कर सकते हैं लेकिन अपनी आवाज और लहजे को नहीं बदल सकते क्योंकि इसे कॉन्सशली कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है.
रॉबर्ट कहते हैं, इससे भी अधिक जरूरी बात यह है कि लोगों को एक्टिंग करने का समय मिलने से पहले ही उन्हें पहचान लेना और सरप्राइज करना सीखा जा सकता है. मैं अक्सर लोगों से ऐसा करने के लिए कहता हूं - अगर आपके ऑफिस में कोई है और आप नहीं जानते कि वह आपका दोस्त है या कोई जहरीला सांप. तो उन्हें अलग एंगल से अप्रोच करें.
'अधिकतर मुस्कुराहट नकली होती है लेकिन...'
वह बताते हैं 'आप किसी के पास जाते हैं, वे आपकी ओर देखते हैं और एक सेकंड के लिए आप महसूस होता है कि उसने आपको नजरअंदाज किया है और फिर वे मुस्कुरा देते हैं. इस पल भर के एक्सप्रेशन को आपको समझना होता है क्योंकि इससे पता चलता है कि क्या वे वास्तव में आपको पसंद करते हैं या वे पूरी तरह से झूठे हैं. अधिकतर मुस्कुराहट नकली होती है लेकिन जब आप वास्तविक मुस्कान देखते हैं तो समझने की कोशिश कीजिए कि शख्स खुलकर किस बातपर मुस्कुराया है.
'उसको वास्तव में आप में इंटरेस्ट नहीं है'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










