
ऑपरेशन सिंदूर, सशस्त्र बलों का योगदान... प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को करेंगे संबोधित
AajTak
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस साल के भाषण में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, भारत का वैश्विक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी जैसे विषय केंद्र बिंदु में रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लगातार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस साल भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाएगा. इसे खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां भी जोरशोर से चल रही है. प्रधानमंत्री साल 2014 से हर साल इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और फिर राष्ट्र को संबोधित करते हैं. सूत्रों के अनुसार, इस साल प्रधानमंत्री के भाषण में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, खासकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई गई साहसिकता को सम्मानित किया जाएगा.
भाषण के मुख्य विषय
दुनिया भर के कई मुल्क आपस में लड़ रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की मार झेल रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में भारत का वैश्विक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर भी बात कर सकते हैं.
हाल में ही भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान का पहलगाम में आतंकी हमले करने के लिए सबक सिखाया था. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों की ढांचा को बड़े पैमाने पर नुकसान था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका और देश की सुरक्षा में उनका योगदान पर भी चर्चा कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का आर्थिक रोड मैप भी पेश कर सकते हैं. भारत ने इसी साल जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है.
ऑपरेशन सिंदूर का महत्व

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










