
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवान से मारपीट केस में NHAI का बड़ा एक्शन, Toll टैक्स एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द, 20 लाख जुर्माना भी लगाया
AajTak
मेरठ-करनाल हाईवे के भुनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान से दुर्व्यवहार के मामले में NHAI ने टोल एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर एक साल तक बोली से बाहर कर दिया. साथ ही एजेंसी पर 20 लाख जुर्माना, 5 लाख सिक्योरिटी जब्ती और 3.66 करोड़ वसूली का आदेश दिया है.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मेरठ-करनाल सेक्शन (NH-709A) के भुनी टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों द्वारा सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. 17 अगस्त 2025 को हुई इस घटना के बाद NHAI ने टोल वसूली एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है. साथ ही उसे एक साल तक किसी भी नई बोली में भी भाग लेने से रोक दिया है.
इतना ही नहीं, एनएचएआई ने टोल एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उसकी 5 लाख रुपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी भी जब्त कर ली है. इसके अलावा भुनी टोल प्लाजा पर क्षतिग्रस्त उपकरणों और ढांचे की मरम्मत और प्रतिस्थापन के लिए 3.66 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा. बता दें कि जिस जवान के साथ दुर्व्यवहार किया गया, वह ऑपरेशन सिंदूर में शामिल था.
टोल एजेंसी मेसर्स धर्म सिंह को घटना पर स्पष्टीकरण के लिए 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया था, लेकिन उसका जवाब असंतोषजनक पाया गया. जांच में एजेंसी को अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करते हुए दोषी ठहराया गया, जिसमें टोल कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार, मारपीट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और शुल्क संग्रह में बाधा डालना शामिल था.
मारपीट करने वाले 6 आरोपी अरेस्ट
मामला उजागर होने के बाद मेरठ पुलिस सक्रिय हुई. एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि घटना से जुड़े छह आरोपियों- सचिन, विजय, अनुज, अंकित, सुरेश राणा और अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया गया. उन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर किए थे. पीड़ित जवान कपिल सेना में है और उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में है. वह ऑपरेशन सिंदूर में भी शामिल था. अपनी छुट्टी पूरी कर वह दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर ड्यूटी पर वापस जा रहा था.
NHAI के टोल एजेंसियों को निर्देश

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








