
'ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिसाल बनेगा', स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
AajTak
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और पूरी तरह अमानवीय बताया. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को निर्णायक तरीके और अडिग संकल्प के साथ अंजाम दिया गया. इसने साबित कर दिया कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार हैं.”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक मिसाल के रूप में याद किया जाएगा.
गुरुवार को दिए अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और पूरी तरह अमानवीय बताया. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को निर्णायक तरीके और अडिग संकल्प के साथ अंजाम दिया गया. इसने साबित कर दिया कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार हैं.”
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह अभियान मानवता की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इतिहास में दर्ज होगा और पहलगाम हमले के बाद देश ने एकजुट होकर जवाब दिया, जो उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया थी जो हमें बांटना चाहते थे.
उन्होंने कहा, “दुनिया ने यह नोट किया है कि भारत आक्रामक नहीं होगा, लेकिन अपने नागरिकों की रक्षा के लिए प्रतिकार करने में कभी हिचकेगा नहीं.”
राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत मिशन का टेस्ट केस बताते हुए कहा, “इसका परिणाम साबित करता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”
'युवाओं के लिए तेजी से बढ़ रहे रोजगार के अवसर'

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










